अभेद्य किले में तब्दील दिल्ली: राजधानी में सुरक्षा कड़ी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कंटीले तारों वाले बैरिकेड्स लगे
Independence Day: राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त को लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले आज फुल ड्रेस रिहर्सल पर सुरक्षा कड़ी रही। इसके चलते दिल्ली के कई इलाकों में पुलिस का कड़ा पहरा दिखा और कई जगहों पर बैरिकेडिंग की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
15 अगस्त को लाल किले पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले आज 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। इस रिहर्सल के कारण दिल्ली के कई इलाकों में यातायात संबंधी प्रतिबंध लागू किए गए।
पूरी दिल्ली किले में तब्दील है। जगह जगह बैरिकेट लगा रखे हैं और पुलिस के जवान तैनात हैं। आया नगर बॉर्डर पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। यह कदम स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए उठाया गया है। पुलिस का लक्ष्य समारोह को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाना है। इन प्रतिबंधों का मुख्य उद्देश्य समारोह के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है।
#WATCH | Delhi: Delhi Police conducts rigorous vehicle checking at the Aya Nagar border as security arrangements are intensified across the national capital ahead of Independence Day celebrations pic.twitter.com/lXMSObNbLJ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 13, 2026
दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों और आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 12 अगस्त को ही ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी थी। यह एडवाइजरी विशेष रूप से लाल किले के आसपास के मार्गों से बचने की सलाह देती है।
#WATCH | Delhi: Police intensify security arrangements ahead of Independence Day. pic.twitter.com/mPpo3uwAvp
— ANI (@ANI) August 13, 2026
राष्ट्रीय राजधानी में स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले सुरक्षा व्यवस्था को अत्यधिक मजबूत किया गया है। दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा इंतजामों को तेज कर दिया है। विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।