{"_id":"6a7d14eeabe08297040eb16b","slug":"delhi-police-three-including-a-traffic-inspector-suspended-for-negligence-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Police: लापरवाही बरतने पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर सहित तीन निलंबित, गश्त के दौरान लापरवाही से नाराज थे सीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Police: लापरवाही बरतने पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर सहित तीन निलंबित, गश्त के दौरान लापरवाही से नाराज थे सीपी
Thu, 13 Aug 2026 06:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 13 Aug 2026 06:21 AM IST
सार
स्वतंत्रता दिवस समारोह के तैयारियों को लेकर दिल्ली पुलिस आयुक्त ने मंगलवार व बुधवार की रात बुलाई गई जनरल गश्त के दौरान एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर, उनके जेडो और एक सब डिवीजन इंचार्ज को निलंबित कर लाइन में भेज दिया।
विज्ञापन
demo
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के तैयारियों को लेकर दिल्ली पुलिस आयुक्त ने मंगलवार व बुधवार की रात बुलाई गई जनरल गश्त के दौरान एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर, उनके जेडो और एक सब डिवीजन इंचार्ज को निलंबित कर लाइन में भेज दिया।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग के आदेश पर दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए मंगलवार व बुधवार की मध्यरात्रि राजधानी के सभी 15 पुलिस जिलों में विशेष अभियान चलाया। पुलिस आयुक्त गश्त करते हुए रात करीब 12.30 बजे जब आरटीआर फ्लाईओवर पहुंचे तो फ्लाईओवर से हवाई अड्डा जाने वाले लूप पर कई गाड़ियां खड़ी थीं। फ्लाईओवर पर गाड़ियों को खड़ा देखकर आयुक्त अनुराग कुमार नाराज हुए।
विज्ञापन
उन्होंने यहां लापरवाही बरतने के आरोप में दिल्ली कैंट ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुशील कुमार, उनके जेडो और वसंत विहार में थाने में तैनात सब डिवीजन इंचार्ज एसआई को निलंबित कर दिया। इससे पूर्व पुलिस आयुक्त कार्यालय की ओर से यहां गाड़ी पार्क न करने के आदेश जारी किए गए थे।
विज्ञापन
ड्यूटी का अतिरिक्त बोझ
दिल्ली पुलिसकर्मियों ने कहा कि इस समय कई बड़े आयोजन चल रहे हैं। कांवड़ यात्रा चल रही है। संसद चल रही और 15 अगस्त को लेकर तैयारियां चल रही है। ऐसे में पुलिस स्टेशनों व ट्रैफिक सर्किलों में स्टाफ नहीं है। पुलिसकर्मी 20-20 घंटे ड्यूटी कर रहे है।