फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   rohtas police investigation after youth shoots friend

Bihar News: दोस्त बने दुश्मन! दोस्तों ने ही 17 साल के युवक को मारी गोली, सीने में लगी गोली से मचा हड़कंप

Thu, 13 Aug 2026 07:41 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 13 Aug 2026 07:41 AM IST
सार

रोहतास के चेनारी थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम दोस्तों के बीच विवाद के दौरान 17 वर्षीय युवक ददन बिंद को गोली मार दी गई। गोली उसके सीने में लगी, जिसके बाद उसे पहले चेनारी पीएचसी और फिर सदर अस्पताल, सासाराम रेफर किया गया।

विज्ञापन
rohtas police investigation after youth shoots friend
सदर अस्पताल में मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र से दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बुधवार देर शाम प्रखंड कार्यालय के समीप चार-पांच युवकों के समूह में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान एक युवक ने अपने ही दोस्त को गोली मार दी। गोली युवक के सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल की पहचान करमचट थाना क्षेत्र के पुढारी गांव निवासी गोरख बिंद के 17 वर्षीय पुत्र ददन बिंद के रूप में हुई है।

विज्ञापन

हंसी-मजाक के बीच अचानक चली गोली

जानकारी के अनुसार, बुधवार देर शाम चार-पांच युवक चेनारी प्रखंड कार्यालय के समीप मौजूद थे। सभी आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं। इस दौरान उनके बीच हंसी-मजाक और हल्की-फुल्की बहस चल रही थी। इसी बीच अचानक एक युवक ने ददन बिंद को गोली मार दी। गोली लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई और सभी युवक मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन

सीने में गोली लगने के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को तत्काल चेनारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल, सासाराम रेफर कर दिया। फिलहाल ददन का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, उसके सीने से गोली निकाल ली गई है और उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्तों ने फोन कर बुलाया था, परिजन घटना की वजह से अनजान

परिजनों के अनुसार, ददन और गोली मारने वाले युवकों के बीच गहरी दोस्ती थी। सभी ने इंटर तक की पढ़ाई भी साथ में की है। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम ददन को उसके दोस्तों ने फोन कर प्रखंड कार्यालय के समीप बुलाया था। वहां पहुंचने के बाद उसे गोली मार दी गई। हालांकि, गोली चलाने के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

घटना की सूचना मिलते ही चेनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद घटना के पीछे की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed