{"_id":"6a7c68cb4ac86d01a600797c","slug":"baba-veer-chaurmal-dham-mokama-tourism-site-demand-lakhendra-paswan-samrat-chaudhary-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बाबा वीर चौहरमल धाम को पर्यटन स्थल बनाने की मांग, मंत्री लखेन्द्र पासवान ने CM सम्राट को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बाबा वीर चौहरमल धाम को पर्यटन स्थल बनाने की मांग, मंत्री लखेन्द्र पासवान ने CM सम्राट को सौंपा ज्ञापन
Wed, 12 Aug 2026 06:06 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 06:06 PM IST
सार
बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेन्द्र पासवान ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर मोकामा के चाराडीह स्थित बाबा वीर चौहरमल महाराज धाम को आधिकारिक पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग की। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को मंत्री लखेन्द्र पासवान ज्ञापन देते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेन्द्र पासवान ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर मोकामा के चाराडीह स्थित बाबा वीर चौहरमल महाराज धाम को आधिकारिक पर्यटन स्थल घोषित करने का आग्रह किया एवं इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।
मंत्री लखेन्द्र पासवान ने कहा कि बाबा वीर चौहरमल महाराज धाम धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण आस्था का केंद्र है। यहां प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले मेले में बिहार सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
उन्होंने कहा कि धाम को पर्यटन स्थल का दर्जा मिलने से क्षेत्र में सड़क, पेयजल, प्रकाश, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक पर्यटन सुविधाओं का विकास होगा तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar News: स्मैक पीने के दौरान दो दोस्तों के विवाद ने लिया खूनी मोड़, चाकूबाजी में एक की मौत; दूसरा गंभीर
मंत्री ने मुख्यमंत्री से बाबा वीर चौहरमल महाराज धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया, ताकि बिहार की समृद्ध लोकसंस्कृति, आस्था एवं विरासत को व्यापक पहचान मिल सके।