Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a7b71495f3fee2424004fd3","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-08-12","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:19 AM, 12-Aug-2026
Bihar: नक्सल मुक्त दावे के बीच जंगल से हथियार बरामद, STF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन, कार्बाइन मिली
सरकारी दावों के अनुसार बिहार नक्सल मुक्त राज्य है, लेकिन औरंगाबाद के जंगली-पहाड़ी इलाके में हथियारों की बरामदगी ने नक्सली गतिविधियों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। देव प्रखंड के कंचनपुर थाना क्षेत्र स्थित बंगला बगीचा के जंगल में बिहार पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान एक पुलिस कार्बाइन, मैगजीन स्लाइड और स्प्रिंग बरामद किया। और पढ़ें10:55 AM, 12-Aug-2026
Bihar: विवाहिता की संदिग्ध मौत! फंदे से लटका मिला 24 वर्षीय प्रीति का शव, पति के कथित प्रेम-प्रसंग पर विवाद
नालंदा के परवलपुर थाना क्षेत्र के लढ़ुआरी मठियापर गांव में 24 वर्षीय विवाहिता प्रीति कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार, प्रीति के पति पिंटू कुमार के गांव की ही एक शादीशुदा महिला से कथित संबंध को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। और पढ़ें
विज्ञापन
10:23 AM, 12-Aug-2026
Bihar: पटना में देर रात गोलियों की बौछार! बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी 4 गोलियां, CCTV में कैद हुई वारदात
पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने युवक शुभम यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में युवक को चार गोलियां लगने की बात सामने आई है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और पढ़ें09:24 AM, 12-Aug-2026
Bihar News: छठ के अर्घ्य में दिखा विकास का दर्द! जलजमाव के बीच खड़े होकर ग्रामीणों ने सूर्यदेव को दिया अर्घ्य
समस्तीपुर के सरायरंजन प्रखंड स्थित रायपुर बुजुर्ग पंचायत के बलभद्रपुर मेहसी वार्ड-9 में ग्रामीणों ने बदहाल सड़क और जलजमाव के विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। वर्षों से पक्की सड़क और जलनिकासी की मांग पूरी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को जलजमाव के बीच खड़े होकर छठ पूजा की और भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। और पढ़ें08:35 AM, 12-Aug-2026
Bihar : ट्रेन में आग की खबर से अफरातफरी; बिहार-झारखंड को जोड़ने वाली कोसी एक्सप्रेस का ब्रेक पैड जला
सहरसा-मानसी रेलखंड के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह हटिया-कोसी एक्सप्रेस के ब्रेक पैड में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। ट्रेन के स्टेशन पर रुकते ही बोगी के नीचे से आग की लपटें और घना धुआं निकलने लगा। और पढ़ें08:09 AM, 12-Aug-2026
Bihar News: गुप्ता धाम में फिर हादसा, पहाड़ी रास्ते पर दो श्रद्धालुओं की मौत; भीड़ बनी बड़ी चुनौती
रोहतास के कैमूर पहाड़ी स्थित गुप्ता धाम में लगातार दूसरे दिन हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मृतकों की पहचान औरंगाबाद के ओबरा प्रखंड निवासी प्रयाग महतो और शंभू मेहता के रूप में हुई है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
07:33 AM, 12-Aug-2026
Bihar News: आठ चाकू के वार... जमीन पर गिरा कारोबारी, दवा कारोबारी पर जानलेवा हमला; CCTV में कैद पूरी वारदात
पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में दवा व्यवसायी आशुतोष झा उर्फ आशु पर अज्ञात युवकों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। व्यवसायी के अनुसार, दुकान के बाहर सब्जी बेचने वाली एक वृद्ध महिला से कहासुनी के बाद कुछ युवक वहां पहुंचे और पहले मारपीट की, फिर चाकू से करीब आठ वार किए। और पढ़ें07:32 AM, 12-Aug-2026
Bihar News: मुजफ्फरपुर की खादी का तिरंगा देशभर में लहराएगा! 5 लाख से ज्यादा के ऑर्डर, रोज बिक रहे 500 तक झंडे
मुजफ्फरपुर खादी ग्रामोद्योग में तैयार किए जा रहे खादी के तिरंगे की मांग स्वतंत्रता दिवस से पहले तेजी से बढ़ी है। अब तक 5 लाख रुपये से अधिक के तिरंगे के ऑर्डर अलग-अलग राज्यों और जिलों में भेजे जा चुके हैं। और पढ़ें05:03 AM, 12-Aug-2026
बिहार में शराबबंदी पर यू-टर्न की आहट: एनडीए में बदले सुर, NCAER की रिपोर्ट ने कैसे बढ़ाई सियासी हलचल?
बिहार में शराबबंदी लागू होने के करीब एक दशक बाद इसके असर और भविष्य को लेकर बहस तेज हो गई है। NCAER की रिपोर्ट में मौजूदा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए शराब की नियंत्रित बिक्री शुरू करने का सुझाव दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, इससे राज्य की आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हो सकती है। और पढ़ें12:04 AM, 12-Aug-2026