{"_id":"6a7c14b66f75e8993e017333","slug":"bahraich-leopard-attacks-80-year-old-woman-sleeping-in-courtyard-mauls-both-her-hands-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: आंगन में सो रही 80 वर्षीय वृद्धा पर तेंदुए का हमला, दोनों हाथ नोचे डाले, गहरे जख्म दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: आंगन में सो रही 80 वर्षीय वृद्धा पर तेंदुए का हमला, दोनों हाथ नोचे डाले, गहरे जख्म दिए
Wed, 12 Aug 2026 12:07 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:07 PM IST
सार
बहराइच में मंगलवार रात करीब तीन बजे अचानक तेंदुआ दीवार फांदकर आंगन में आ गया और सो रही वृद्धा पर झपट पड़ा। हमले में महिला के दोनों हाथ जख्मी हो गए।
विज्ञापन
मृतक जयकाला।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के जंगल से सटे गांवों में तेंदुए के हमले फिर बढ़ने लगे हैं। मंगलवार रात महेशपुर बेलहन के मजरा राजापुर गिरंट में घर के आंगन में सो रही 80 वर्षीय वृद्धा पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए ने महिला के दोनों हाथों को नोचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख सुनकर जागे परिजनों ने शोर मचाते हुए हांका लगाया, इसके बाद तेंदुआ महिला को छोड़कर भागा। गंभीर हालत में महिला को सीएचसी मोतीपुर से बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
गांव निवासी जयकाला (80) मंगलवार रात परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर के आंगन में सो रही थीं। रात करीब तीन बजे अचानक तेंदुआ दीवार फांदकर आंगन में आ गया और सो रही वृद्धा पर झपट पड़ा। हमले से जयकाला की चीख निकल गई। आवाज सुनकर परिजन जागे और तेंदुए को भगाने के लिए शोर मचाते हुए हांका लगाने लगे। लोगों की भीड़ और शोर से तेंदुआ महिला को छोड़कर भाग निकला लेकिन तब तक उसके दोनों हाथों में गहरे जख्म हो चुके थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम मंदिर के सीईओ के लिए इंटरव्यू शुरू, आवेदकों में पूर्व डीएम-एसपी भी, पूछे गए 34 सवाल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - तीन साल में 12 हजार करोड़ की चोरी... शेल फर्म बनाकर आईटीसी खपाने वाले सिंडिकेट पर कार्रवाई तेज
परिजनों ने रात में ही घायल महिला को सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
वन विभाग ने दी पांच हजार की सहायता
घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई। वन क्षेत्राधिकारी केके सिंह सीएचसी मोतीपुर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। वन विभाग की ओर से तत्काल पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। उन्होने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।