फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   People living in border areas may get relief in carrying household goods across the border.

Bahraich News: सीमावर्ती लोगों को सीमा पार घरेलू सामान ले जाने में मिल सकती है राहत

Wed, 12 Aug 2026 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
People living in border areas may get relief in carrying household goods across the border.
रुपईडीहा। भारत-नेपाल सीमा पर रहने वाले लोगों को घरेलू उपयोग का सामान नेपाल ले जाने में जल्द राहत मिल सकती है। सीमावर्ती परिवारों की समस्याओं को लेकर नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरुंग ने संबंधित निकायों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके तहत सीमावर्ती परिवारों की जरूरत के अनुसार घरेलू सामान की सूची तैयार कर एक परिवार को एक माह में कितनी मात्रा में सामान नेपाल ले जाने की अनुमति दी जाए, इसकी सीमा तय करने की तैयारी है।
विज्ञापन

काठमांडो में मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ हुई वार्ता के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं पर चर्चा हुई। इसमें आवागमन, घरेलू सामान की आवाजाही, सुरक्षा व्यवस्था, भंसार (कस्टम), व्यापार और सीमा प्रबंधन से जुड़े मुद्दे सामने आए। गृहमंत्री ने संबंधित निकायों के बीच समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



सीमा क्षेत्र के लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पहले घरेलू इस्तेमाल में आने वाली आवश्यक वस्तुओं की सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद परिवार की जरूरत और निर्धारित मानकों के आधार पर एक माह में नेपाल ले जाए जा सकने वाले सामान की मात्रा तय की जाएगी। निर्धारित सीमा के भीतर सामान ले जाने की अनुमति मिलने से सीमावर्ती परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजमर्रा के सामान की आवाजाही पर बढ़ी थी परेशानी
भारत-नेपाल सीमा पर रहने वाले परिवारों का दोनों देशों के बीच लंबे समय से सामाजिक और व्यापारिक आवागमन है। घरेलू जरूरत के सामान की आवाजाही पर सख्ती बढ़ने से सीमावर्ती लोगों को परेशानी हो रही थी। ऐसे में नेपाली गृह मंत्रालय की ओर से व्यवस्था को व्यवस्थित करने की पहल को अहम माना जा रहा है। इससे रुपईडीहा समेत सीमा से जुड़े भारतीय और नेपाली बाजारों में व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है। हालांकि, किन वस्तुओं की कितनी मात्रा और किस प्रक्रिया से आवाजाही की अनुमति होगी, इसका अंतिम निर्धारण नेपाली निकाय करेंगे। सीमावर्ती लोगों को अब घरेलू सामान की सूची और परिवारवार मासिक सीमा तय होने का इंतजार है।

अभी 500 रुपये का ही सामान ले सकते हैं नागरिक
नेपाल सरकार ने भारतीय सीमावर्ती बाजारों से खरीदारी कर नेपाल ले जाने वाले नागरिकों के लिए सामान की सीमा तय कर रखी है। पहले यह सीमा 100 रुपये नेपाली थी, लेकिन नेपाली नागरिकों के विरोध के बाद इसे बढ़ाकर 500 रुपये नेपाली कर दिया गया। वर्तमान में नेपाल से आने वाले नागरिक भारतीय सीमावर्ती बाजारों से अधिकतम 500 रुपये नेपाली यानी करीब 312 रुपये भारतीय मूल्य का सामान खरीदकर सीमा पार ले जा सकते हैं। इस सीमा को लेकर सीमावर्ती लोगों में लगातार असंतोष रहा है। विरोध और परेशानी को देखते हुए अब नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरंग ने मामले का संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed