फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   DU UG Admission 2026: Sports and ECA Quota Seat Allocation Released, Accept Seats by August 13

DU Admissions 2026: डीयू खेल और ईसीए कोटा के लिए सीटों का आवंटन जारी, इस तारीख तक करें सीट स्वीकार

Wed, 12 Aug 2026 10:32 AM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 12 Aug 2026 10:32 AM IST
सार

DU Admissions: दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रवेश 2026 के तहत खेल और ECA कोटा के लिए सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित हुई है, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी सीट स्वीकार करनी होगी।

विज्ञापन
DU UG Admission 2026: Sports and ECA Quota Seat Allocation Released, Accept Seats by August 13
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi

विस्तार

DU: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने खेल (Sports) और ईसीए (ECA) कोटा के तहत स्नातक प्रवेश 2026 के लिए सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित हुई है, उन्हें अपना प्रवेश पक्का करने के लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर सीट स्वीकार करनी होगी।

विज्ञापन


खेल और ईसीए कोटा के तहत सीट पाने वाले उम्मीदवार 13 अगस्त 2026 को शाम 4:59 बजे तक अपने प्रवेश डैशबोर्ड पर जाकर सीट स्वीकृति प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के बाद सीट स्वीकार नहीं की जा सकेगी, इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

सीट आवंटन के बाद क्या करें?

यह आवंटन दिल्ली विश्वविद्यालय की CSAS UG Admission 2026 प्रक्रिया का हिस्सा है। खेल (Sports) और ईसीए (ECA) कोटा के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपने प्रवेश डैशबोर्ड में लॉग इन करके सीट आवंटन की स्थिति देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के अनुसार, स्पोर्ट्स और ECA कोटा के तहत आवंटित सीटों को स्वीकार करने की अंतिम तिथि 13 अगस्त 2026, शाम 4:59 बजे है। वहीं, ITEP सीट प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को 12 अगस्त 2026, शाम 4:59 बजे तक अपना आवंटन स्वीकार करना होगा। निर्धारित समय सीमा के भीतर सीट स्वीकार नहीं करने पर उम्मीदवार अपनी आवंटित सीट खो सकते हैं।

DU UG Admission 2026: नोट करें तिथियां

प्रवेश श्रेणी आवंटन प्रक्रिया सीट स्वीकृति की अंतिम तिथि
खेल (Sports) कोटा UG CSAS 2026 13 अगस्त 2026, शाम 4:59 बजे
ECA कोटा UG CSAS 2026 13 अगस्त 2026, शाम 4:59 बजे
ITEP प्रथम राउंड 2026-27 12 अगस्त 2026, शाम 4:59 बजे

DU UG Admission 2026: कैसे चेक करें सीट आवंटन?

  • दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक प्रवेश वेबसाइट पर जाएं।
  • अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से प्रवेश डैशबोर्ड में लॉग इन करें।
  • डैशबोर्ड पर उपलब्ध Seat Allocation विवरण देखें।
  • आवंटित कोर्स और कॉलेज की जानकारी ध्यान से जांचें।
  • यदि सीट स्वीकार करनी है, तो निर्धारित समय सीमा के भीतर Accept विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद डैशबोर्ड पर बताई गई सभी प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं पूरी करें।
  • भविष्य के लिए प्रवेश से जुड़ी जानकारी और रसीद सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed