फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   UP Polytechnic Round 5 Seat Allotment 2026 Released, Check Result and Counselling Dates

JEECUP Round 5 Result: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश के राउंड-5 का आवंटन जारी, सीट मिली तो 14 अगस्त तक करें ये काम

Tue, 11 Aug 2026 07:10 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 11 Aug 2026 07:10 PM IST
सार

JEECUP Round 5 Seat Allotment Result: यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग के राउंड 5 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट आज 11 अगस्त को जारी हो गया है। जिन अभ्यर्थियों को सीट मिली है, उन्हें तय समय में फीस जमा करने के साथ जिला सहायता केंद्र पर दस्तावेज सत्यापन कराना होगा।
 

विज्ञापन
UP Polytechnic Round 5 Seat Allotment 2026 Released, Check Result and Counselling Dates
JEECUP Counselling 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

JEECUP Round 5 Seat Allotment Result: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग के राउंड 5 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट आज यानी 11 अगस्त 2026 को जारी कर दिया है। काउंसलिंग में शामिल अभ्यर्थी अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसके लिए अभ्यर्थियों को अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करना होगा। सीट अलॉटमेंट में संस्थान और पाठ्यक्रम से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

सीट मिलने के बाद क्या करना होगा?

राउंड 5 में सीट पाने वाले अभ्यर्थियों को तय समय के भीतर सीट स्वीकार करनी होगी और सीट स्वीकृति शुल्क जमा करना होगा। इसके साथ ही दस्तावेज सत्यापन के लिए संबंधित जिला सहायता केंद्र पर भी जाना होगा। अभ्यर्थियों के लिए जरूरी तारीखें इस प्रकार हैं:

 
प्रक्रिया तारीख
राउंड 5 च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग 6 से 10 अगस्त 2026
राउंड 5 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 11 अगस्त 2026
ऑनलाइन सीट स्वीकृति और फीस भुगतान 12 से 14 अगस्त 2026
जिला सहायता केंद्र पर दस्तावेज सत्यापन 12 से 14 अगस्त 2026
राउंड 4 और 5 की आवंटित सीट वापस लेने की तारीख 15 अगस्त 2026

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीट अलॉटमेंट रिजल्ट में कौन-सी जानकारी होगी?

अभ्यर्थी अपने अलॉटमेंट रिजल्ट में ये जानकारियां देख सकेंगे:

  • नाम
  • आवेदन संख्या
  • रैंक
  • आवंटित सीट
  • पाठ्यक्रम
  • श्रेणी
विज्ञापन

कैसे डाउनलोड करें राउंड 5 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट?

अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Candidate Activity सेक्शन में दिए गए JEECUP Round 5 Seat Allotment Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करके Sign in करें।
  • लॉगिन विंडो में सीट अलॉटमेंट स्टेटस वाले सेक्शन में जाएं।
  • सीट अलॉटमेंट स्टेटस पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed