फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Post-Diploma DNB Counselling 2026: Final Mop-Up Round Schedule, Eligibility and Joining Details

NBEMS: पोस्ट डिप्लोमा डीएनबी काउंसलिंग के फाइनल मॉप-अप राउंड का शेड्यूल जारी, नोट करें सभी जरूरी तारीखें

Tue, 11 Aug 2026 06:31 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 11 Aug 2026 06:31 PM IST
सार

Post-Diploma DNB Counselling 2026: पोस्ट-डिप्लोमा डीएनबी काउंसलिंग 2026 के फाइनल मॉप-अप राउंड का शेड्यूल जारी हो गया है। 21 अगस्त से च्वाइस भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। सीट मिलने पर 1 सितंबर तक ज्वाइन करना जरूरी होगा, वरना सीट और फीस दोनों जा सकती हैं।
 

विज्ञापन
Post-Diploma DNB Counselling 2026: Final Mop-Up Round Schedule, Eligibility and Joining Details
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Post-Diploma DNB Counselling 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने पोस्ट-डिप्लोमा डिप्लोमेट नेशनल बोर्ड (डीएनबी) सीटों के लिए 2026 की अंतिम यानी फाइनल मॉप-अप राउंड ऑनलाइन केंद्रीकृत मेरिट आधारित काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

विज्ञापन


जिन उम्मीदवारों को पहले या दूसरे राउंड में सीट नहीं मिली है, उनके लिए यह काउंसलिंग एक और मौका है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर काउंसलिंग से जुड़ी जानकारी और निर्देश देख सकते हैं।

विज्ञापन

21 अगस्त से कब तक भर सकेंगे च्वाइस?

एनबीईएमएस के आधिकारिक नोटिस के अनुसार फाइनल मॉप-अप राउंड में सीट के लिए च्वाइस या ऑप्शन भरने की प्रक्रिया 21 अगस्त 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 24 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे तक अपनी पसंद भर सकेंगे। इसके बाद सीट आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी। काउंसलिंग का पूरा कार्यक्रम इस तरह है:

काउंसलिंग प्रक्रिया तारीख
च्वाइस/ऑप्शन भरने की प्रक्रिया 21 से 24 अगस्त 2026, शाम 5 बजे तक
सीट आवंटन की प्रक्रिया 25 से 26 अगस्त 2026
सीट आवंटन परिणाम 27 अगस्त 2026
आवंटित अस्पताल में फिजिकल ज्वाइनिंग 27 अगस्त से 1 सितंबर 2026

 

फाइनल राउंड में सीट मैट्रिक्स कब जारी होगी?

एनबीईएमएस फाइनल मॉप-अप राउंड शुरू होने से पहले उपलब्ध सीटों की मैट्रिक्स जारी करेगा। इसमें उन सीटों को शामिल किया जाएगा जो इस राउंड में उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होंगी।

बोर्ड ने संबंधित अस्पतालों को भी जरूरी निर्देश दिए हैं। अस्पतालों को काउंसलिंग पोर्टल पर उम्मीदवारों के ज्वाइन करने और सीट से इस्तीफा देने से जुड़ी जानकारी समय पर अपडेट करनी होगी।

विज्ञापन

20 अगस्त तक अस्पतालों को क्या करना होगा?

यदि किसी उम्मीदवार ने फाइनल मॉप-अप राउंड शुरू होने से पहले अपनी आवंटित सीट से इस्तीफा दे दिया है, तो संबंधित अस्पताल को इसकी जानकारी 20 अगस्त 2026 तक काउंसलिंग पोर्टल पर अपडेट करनी होगी।

यदि अस्पताल ने समय पर इस्तीफे की जानकारी अपडेट नहीं की, तो ऐसी सीट को फाइनल मॉप-अप राउंड की सीट मैट्रिक्स में शामिल नहीं किया जाएगा।

कौन उम्मीदवार फाइनल मॉप-अप राउंड में शामिल हो सकते हैं?

इस राउंड में वे उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं, जिन्होंने पोस्ट-डिप्लोमा डीएनबी काउंसलिंग के लिए पहले से रजिस्ट्रेशन किया है, लेकिन पहले और/या दूसरे राउंड में उन्हें कोई सीट आवंटित नहीं हुई।

उम्मीदवारों को अपनी पात्रता और अन्य नियमों की पूरी जानकारी के लिए पोस्ट-डिप्लोमा डीएनबी काउंसलिंग 2026 हैंडबुक देखने की सलाह दी गई है।

सीट मिलने के बाद क्या करना होगा?

फाइनल मॉप-अप राउंड में सीट आवंटित होने के बाद उम्मीदवार को निर्धारित समय के भीतर संबंधित अस्पताल में जाकर फिजिकल ज्वाइनिंग पूरी करनी होगी।

यह समय सीमा 1 सितंबर 2026 तक है। उम्मीदवार के लिए इसे गंभीरता से लेना जरूरी है, क्योंकि तय तारीख तक ज्वाइन नहीं करने पर बड़ा नुकसान हो सकता है।

1 सितंबर तक ज्वाइन नहीं किया तो क्या होगा?

एनबीईएमएस ने स्पष्ट किया है कि फाइनल मॉप-अप राउंड में सीट मिलने के बाद यदि उम्मीदवार 1 सितंबर 2026 तक आवंटित संस्थान में ज्वाइन नहीं करता है, तो उसकी पोस्ट-डिप्लोमा डीएनबी सीट चली जाएगी। इसके अलावा, उम्मीदवार की पहले वर्ष की कोर्स फीस भी जब्त कर ली जाएगी।

इसलिए जिन उम्मीदवारों को फाइनल मॉप-अप राउंड में सीट मिलेगी, उन्हें आवंटन परिणाम जारी होने के बाद ज्वाइनिंग की तारीख और संबंधित अस्पताल के निर्देशों पर विशेष ध्यान देना होगा।

उम्मीदवारों को सलाह है कि वे काउंसलिंग के दौरान च्वाइस भरने से लेकर सीट आवंटन और ज्वाइनिंग तक हर चरण की जानकारी के लिए एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in नियमित रूप से देखते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed