फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SBI Scholarship 2026: 9वीं से उच्च शिक्षा तक के छात्रों के लिए स्कॉलरशिप, कौन कर सकता है आवेदन? जानें यहां

Tue, 11 Aug 2026 03:14 PM IST
Shahin Praveen ऋतंभरा कुमारी, कॅरिअर सलाहकार
ऋतंभरा कुमारी, कॅरिअर सलाहकार Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 11 Aug 2026 03:14 PM IST
सार

SBI Scholarship: एसबीआई फाउंडेशन ने कक्षा 9वीं से लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के लिए स्कॉलरशिप योजना शुरू की है। इस योजना के तहत पात्र छात्रों को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। इच्छुक छात्र 4 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
SBI Scholarship 2026: Applications Open for Students from Class 9 to Higher Education, Apply by September 4
छात्रवृत्ति (Scholarship) - फोटो : Adobe Stock

SBI Scholarship 2026: एसबीआई फाउंडेशन की ओर से एसबीआई प्लेटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप 2026-27 की शुरूआत की गई है। इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के मेधावी छात्रों को पढ़ाई जारी रखने में आर्थिक सहायता देना है। योजना के तहत कक्षा नौवीं से बारहवीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, एमबीबीएस, आईआईटी, आईआईएम और विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को अलग-अलग श्रेणियों में स्कॉलरशिप दी जाएगी।

SBI Scholarship 2026: Applications Open for Students from Class 9 to Higher Education, Apply by September 4
- फोटो : freepik

किसे मिलेगा लाभ?

स्कॉलरशिप के लिए अलग-अलग श्रेणियों में शैक्षणिक योग्यता और पारिवारिक आय की सीमा तय की गई है। कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के छात्रों के लिए पिछली शैक्षणिक कक्षा में कम से कम 7.5 सीजीपीए या 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। एससी/एसटी छात्रों के लिए यह सीमा 65 प्रतिशत व पीडब्ल्यूबीडी छात्रों के लिए 60 प्रतिशत है।

इस श्रेणी में परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपये तक होनी चाहिए और चयनित विद्यार्थियों को 15 हजार रुपये की स्कॉलरशिप मिलेगी। यूजी और पीजी छात्रों के लिए न्यूनतम 7.5 सीजीपीए या 75 प्रतिशत अंक तथा परिवार की आय छह लाख रुपये तक निर्धारित है। उन्हें क्रमशः 75 हजार और 1.50 लाख रुपये की सहायता मिलेगी।

SBI Scholarship 2026: Applications Open for Students from Class 9 to Higher Education, Apply by September 4
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

मेधावी छात्रों को आर्थिक मदद

एमबीबीएस छात्रों के लिए दो लाख रुपये की स्कॉलरशिप है। इसके लिए विद्यार्थी का एम्स या एनआईआरएफ की टॉप-50 मेडिकल कॉलेजों में अध्ययनरत होना और वर्तमान या पिछले शैक्षणिक वर्ष का वैध नीट स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है। आईआईटी में पढ़ने वाले छात्रों को दो लाख रुपये तथा आईआईएम के छात्रों को पांच लाख रुपये की स्कॉलरशिप दी जाएगी।

आईआईटी और आईआईएम श्रेणी के लिए क्रमशः वैध जेईई एडवांस्ड और कैट स्कोरकार्ड जरूरी है। विदेश में पोस्टग्रेजुएट या उससे उच्च स्तर के पाठ्यक्रम के लिए चयनित छात्रों को पंद्रह लाख रुपये तक की सहायता मिलेगी। इसके लिए क्यूएस की टॉप-200 यूनिवर्सिटी में अध्ययन या वैध ऑफर लेटर व निर्धारित प्रवेश परीक्षा स्कोर जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
SBI Scholarship 2026: Applications Open for Students from Class 9 to Higher Education, Apply by September 4
- फोटो : freepik

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवार को एसबीआई स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट sbiashascholarship.co.in पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। लॉगिन के बाद अपनी श्रेणी चुनकर आवेदन शुरू करना होगा और मांगी गई जानकारी भरने के साथ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके बाद नियम एवं शर्तें स्वीकार कर आवेदन की जानकारी की समीक्षा करके उसे सबमिट करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि चार सितंबर, 2026 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
SBI Scholarship 2026: Applications Open for Students from Class 9 to Higher Education, Apply by September 4
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

पहले से कर लें ये तैयारियां

आवेदन के दौरान छात्रों को पिछली और नवीनतम कक्षा या सेमेस्टर की मार्कशीट, सरकारी फोटो पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, परिवार की आय का प्रमाण और बैंक पासबुक जैसे दस्तावेज तैयार रखने होंगे। इसके अलावा संस्थान का बोनाफाइड या एडमिशन प्रूफ, फीस रसीद अथवा फीस स्ट्रक्चर भी देना होगा। आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को जाति प्रमाणपत्र और संबंधित श्रेणी के अनुसार प्रवेश परीक्षा स्कोरकार्ड, ऑफर लेटर या दिव्यांगता प्रमाणपत्र जैसे अतिरिक्त दस्तावेज भी जमा करने होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed