फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Independence Day Speech in Hindi: 3-Minute Powerful Speech for 15 August 2026

Independence Day Speech in Hindi: 15 अगस्त पर दें ऐसा ओजस्वी भाषण, पूरा हॉल तालियों से गूंज उठेगा

Tue, 11 Aug 2026 03:19 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 11 Aug 2026 03:19 PM IST
सार

Independence Day Speech in Hindi: 15 अगस्त पर अगर आप ऐसा भाषण देना चाहते हैं, जिसे सुनकर पूरा हॉल तालियों से गूंज उठे, तो नीचे दिया गया 3 से 4 मिनट का भाषण आपके काम आ सकता है। इसमें देशभक्ति, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और आज के भारत में युवाओं की जिम्मेदारियों को शामिल किया गया है।
 

विज्ञापन
Independence Day Speech in Hindi: 3-Minute Powerful Speech for 15 August 2026
Independence Day Speech in Hindi - फोटो : AI Generated

विस्तार

Independence Day Speech in Hindi: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूल, कॉलेज और अन्य संस्थानों में भाषण प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ऐसे में मंच पर भाषण देने वाले छात्र-छात्राएं चाहते हैं कि उनकी प्रस्तुति प्रभावी हो और श्रोताओं पर अच्छी छाप छोड़े। अगर आप भी 15 अगस्त पर भाषण देने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह भाषण आपके लिए उपयोगी हो सकता है।

विज्ञापन

15 अगस्त पर 3 से 4 मिनट का आसान भाषण


1. धमाकेदार शुरुआत (Opening Shayari)
[मंच पर पहुंचकर 2 सेकंड का विराम लें, गहरी सांस लें और पूरे हॉल की तरफ देखते हुए बुलंद आवाज में बोलें]

"ना पूछो जमाने से कि क्या मेरी कहानी है,
हमारी पहचान तो सिर्फ इतनी है कि हम हिंदुस्तानी हैं!"


[यहां 2 सेकंड रुकें - तालियों का इंतजार करें]

2. सम्मानीय संबोधन
आदरणीय मुख्य अतिथि महोदय, आदरणीय प्रधानाचार्य जी, सभी शिक्षकगण, सामने बैठे देशभक्त अभिभावक और मेरे प्यारे सहपाठियों!

आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की अनंत शुभकामनाएं!

आज हम सब यहां अपने देश के सबसे बडे राष्ट्रीय पर्व को मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। आज ही के दिन, 15 अगस्त 1947 को हमारी इस पावन मातृभूमि ने गुलामी की जंजीरों को तोडकर आजादी की नई सुबह देखी थी।


3. वीरों को नमन
दोस्तों! यह आजादी हमें यूं ही किसी थाली में परोसकर नहीं मिली है। इस आजादी के पीछे उन लाखों वीर सपूतों का रक्त और बलिदान छिपा है, जिन्होंने हंसते-हंसते फांसी के फंदों को चूम लिया था।

[आवाज में गर्व और गम्भीरता लाएं]

जब भगत सिंह ने असेंबली में धमाका किया था,
जब राजगुरु और सुखदेव के होंठों पर 'इंकलाब' का नारा था,
जब चंद्रशेखर आजाद ने अपनी आखिरी गोली से खुद को भारत माता पर न्योछावर कर दिया था,
और जब नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने ललकारा था कि- "तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा!"

तब जाकर इस देश के आसमान में हमारा यह तिरंगा लहराया था। आज हम उन सभी ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हैं।


4. नया भारत और हमारी जिम्मेदारी
1947 में मिली आजादी के बाद से आज तक हमारे देश ने एक लंबा और गौरवशाली सफर तय किया है।

आज का भारत सीमाओं पर अपने दुश्मनों को उनकी ही भाषा में जवाब देना जानता है। आज का भारत अंतरिक्ष में चंद्रयान और मंगलयान भेजकर पूरी दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। शिक्षा, तकनीक और खेल जगत में हमारी बेटियां और युवा पूरे विश्व में तिरंगे का परचम लहरा रहे हैं।

लेकिन याद रखिए... असली देशभक्ति सिर्फ 15 अगस्त को झंडा फहराना नहीं है। असली देशभक्ति तब है जब:

हम अपने आसपास सफाई रखेंगे,
हम देश के कानूनों का पालन करेंगे,
हम महिलाओं का सम्मान करेंगे,
और अपनी पढाई व मेहनत से देश को आगे बढाएंगे!


5. ओजस्वी समापन
[आवाज का वॉल्यूम बढाएं, मुट्ठी बांधें और पूरे जोश से बोलें]

आइए, आज स्वतंत्रता दिवस के इस मौके हम सब मिलकर यह कसम खाएं कि जब तक हमारी रगों में खून का एक-एक कतरा दौडेगा, हम इस देश की आन, बान और शान पर कभी कोई आंच नहीं आने देंगे!

"वतन की रेत भी आंखों में सुरमा की तरह लगाएंगे,
हम इस भारत माता के लाल हैं, इसकी आन पर हंसते-हंसते जां लुटाएंगे!"

मेरे साथ पूरी ताकत से बोलिए-

भारत माता की... जय! (दर्शकों के दोहराने का इंतजार करें)
भारत माता की... जय!
वंदे... मातरम्!

जय हिंद! जय भारत!

विज्ञापन
विज्ञापन

भाषण को प्रभावी बनाने के टिप्स

1. आंखों से संपर्क रखें: लगातार कागज देखने के बजाय बीच-बीच में सामने बैठे लोगों की ओर देखें।

2. आवाज में उतार-चढाव रखें: स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का जिक्र करते समय आवाज गंभीर रखें और देशभक्ति वाले हिस्से में जोश दिखाएं।

3. जरूरी जगह रुकें: किसी प्रभावी पंक्ति या नारे के बाद 1-2 सेकंड का विराम दें। इससे आपकी बात श्रोताओं तक बेहतर तरीके से पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed