Campus Diaries: जामिया ने सीडीओई में शुरू किए 11 नए सर्टिफिकेट और डिप्लोमा प्रोग्राम, कौन कर सकता है आवेदन?
Jamia Admission 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने अपने सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन के तहत 11 नए सर्टिफिकेट और डिप्लोमा प्रोग्राम शुरू किए हैं। इन पाठ्यक्रमों में दाखिले के इच्छुक उम्मीदवार 8 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JMI: जामिया मिल्लिया इस्लामिया के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 11 नए सर्टिफिकेट व डिप्लोमा प्रोग्राम शुरू किए हैं। इच्छुक विद्यार्थी आठ सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
नए प्रोग्रामों में फ्रेंच, स्पेनिश, चीनी, फारसी, अरबी, रूसी, फोटोग्राफी व वीडियो एडिटिंग, एंकरिंग व ब्रॉडकास्ट प्रेजेंटेशन और इंडियन नॉलेज सिस्टम में सर्टिफिकेट कोर्स शामिल हैं।
इसके अलावा एआई व डिजिटल मीडिया में डिप्लोमा और कॉन्फ्लिक्ट एनालिसिस व पीस बिल्डिंग में एडवांस्ड डिप्लोमा भी जोड़ा गया है। इनके शामिल होने से सीडीओई में कुल प्रोग्रामों की संख्या 60 हो गई है।
जामिया के कुलपति प्रो. मजहर आसिफ व रजिस्ट्रार प्रो. मो. महताब आलम रिजवी ने कहा कि रोजगारपरक व कौशल-आधारित प्रोग्रामों से उच्च शिक्षा के अवसर मजबूत होंगे और दूरदराज के छात्रों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जुड़ने का मौका मिलेगा। सीडीओई के निदेशक प्रो. असलम खान ने बताया कि उम्मीदवार आठ सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
प्रवेश परीक्षा की तारीख बदली: बीएड और एमवीए
(ओडीएल) में दाखिला के लिए प्रवेश परीक्षा अब 22 अगस्त की जगह 19 सितंबर को होगी। परीक्षा का आयोजन जामिया कैंपस में होगा। उन्होंने बताया कि दाखिला के लिए चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन का कार्यक्रम पंजीकृत ईमेल के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा करने की प्रक्रिया 26 सितंबर से लेकर छह अक्तूबर तक चलेगी। जबकि दाखिला की औपचारिकताएं दस अक्तूबर तक पूरी की जा सकेंगी।
जेएनयू से कई भाषाओं में कर सकेंगे डिप्लोमा
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के डिप्लोमा ऑफ प्रोफिशिएंसी (डीओपी) प्रोग्राम में दाखिला की दौड़ शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार दाखिला के लिए 17 अगस्त तक https://jnuee.jnu.ac.in/लिंक पर पंजीकरण कर सकेंगे।
इसमें सेंटर ऑफ पर्शियन एंड सेंट्रल एशियन स्टडीज से उजेब्क में, सेंटर ऑफ अरेबिक एंड अफ्रीकन स्टडीज से हिब्रू में, सेंटर फॉर कोरियन स्टडीज में मंगोलियन और सेंटर फॉर चाइनीज एंड साउथ-ईस्ट एशियन स्टडीज में बहासा इंडोनेशिया में डीओपी कर सकेंगे।
विश्वविद्यालय ने प्रॉस्पेक्टस में पार्ट-टाइम प्रोग्राम में भी बहासा इंडोनेशिया, हिब्रू और उज्बेक भाषा को शामिल किया है। इसके अलावा स्कूल ऑफ संस्कृत एंड इंडिक स्टडीज से पाली भाषा में डीओपी कर सकेंगे। विश्वविद्यालय ने आवेदन से पहले उम्मीदवारों को दाखिला मानदंडों को ठीक ढंग से पढ़ने के निर्देश दिए है।