{"_id":"6a7c14eda9280daa0b0814ad","slug":"campus-diaries-dusu-election-buzz-intensifies-as-student-groups-launch-membership-drives-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Campus Diaries: डूसू चुनाव से पहले कैंपस में बढ़ी हलचल, छात्र संगठनों ने शुरू किया सदस्यता अभियान","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Campus Diaries: डूसू चुनाव से पहले कैंपस में बढ़ी हलचल, छात्र संगठनों ने शुरू किया सदस्यता अभियान
Wed, 12 Aug 2026 12:09 PM IST
Shahin Praveen
अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो
Published by: Shahin Praveen
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:09 PM IST
सार
DUSU Election: राजनीति की पहली पाठशाला कहे जाने वाले दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव को लेकर कैंपस में चुनावी हलचल तेज हो गई है। चुनाव की तारीख का एलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन छात्र संगठनों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University
- फोटो : University Of Delhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DU: संगठनों ने नए सत्र की शुरुआत के साथ फ्रेशर छात्रों को साधने के लिए सदस्यता अभियान शुरू कर दिए हैं। संगठनों का जोर नए छात्रों के बीच अपनी उपलब्धियां बताने पर है। डूसू चुनाव को लेकर अभी आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई है, लेकिन बीते सप्ताह चुनाव समिति बना दी गई है। समिति की ओर से इस सप्ताह के अंत तक चुनाव तारीखों का एलान हो सकता है। चुनाव तिथि की घोषणा होते ही आचार संहिता लागू हो जाएगी।
विज्ञापन
एबीवीपी की ओर से वेलकम फ्रेशर्स अभियान सत्र के पहले दिन से ही शुरू हो चुके हैं। कॉलेज इकाइयों के माध्यम से नए छात्रों से संपर्क किया जा रहा है। नए छात्रों की हर संभव मदद की जा रही है, जिसमें खासकर बाहर से आने वाले छात्रों को हॉस्टल व पीजी दिलवाना शामिल है। फिलहाल संगठन आधारित गतिविधियों पर जोर दे रहा है।
विज्ञापन
एनएसयूआई भी नए छात्रों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने में जुट गई है। एनएसयूआई प्रवक्ता रवि पांडेय ने बताया कि कॉलेजों में नए छात्रों के बीच सदस्यता अभियान शुरू कर दिया गया है। संगठन का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा छात्रों को सदस्य बनाने का है। जल्द ही एनएसयूआई कॉलेज आधारित अपनी यूनिट भी शुरू कर देगी।
विज्ञापन