फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   patna transport nagar drug businessman knife attack cctv footage agamkuan

Bihar News: आठ चाकू के वार... जमीन पर गिरा कारोबारी, दवा कारोबारी पर जानलेवा हमला; CCTV में कैद पूरी वारदात

Wed, 12 Aug 2026 07:33 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 12 Aug 2026 07:33 AM IST
सार

पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में दवा व्यवसायी आशुतोष झा उर्फ आशु पर अज्ञात युवकों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। व्यवसायी के अनुसार, दुकान के बाहर सब्जी बेचने वाली एक वृद्ध महिला से कहासुनी के बाद कुछ युवक वहां पहुंचे और पहले मारपीट की, फिर चाकू से करीब आठ वार किए।

विज्ञापन
patna transport nagar drug businessman knife attack cctv footage agamkuan
घायल व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगमकुआं थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में दवा व्यवसायी पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। पूरी वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। घायल व्यवसायी की पहचान आशुतोष झा उर्फ आशु के रूप में हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

सब्जी बेचने वाली वृद्ध महिला से कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद

बताया जाता है कि आशुतोष झा ट्रांसपोर्ट नगर में दवा का कारोबार करते हैं। उनके मुताबिक, दुकान के सामने सब्जी बेचने वाली एक वृद्ध महिला से किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान कुछ अज्ञात युवक वहां पहुंच गए। आरोप है कि युवकों ने पहले आशुतोष झा के साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और युवकों ने चाकू से उन पर हमला कर दिया।

विज्ञापन

व्यवसायी ने लगाया चाकू से करीब आठ वार करने का आरोप

आशुतोष झा का आरोप है कि हमलावरों ने उन पर चाकू से करीब आठ वार किए। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने घायल व्यवसायी को अस्पताल पहुंचाया

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल आशुतोष झा को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया। इलाज के बाद वह अगमकुआं थाना पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत देकर पूरी घटना की जानकारी दी।

CCTV फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश

घटना की सूचना मिलने के बाद अगमकुआं थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

विवाद की असली वजह का पता लगा रही पुलिस

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि व्यवसायी और वृद्ध महिला के बीच कहासुनी की वास्तविक वजह क्या थी और इसके बाद घटना में शामिल युवक वहां कैसे पहुंचे। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत, सीसीटीवी फुटेज और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed