फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnia: Three Minors Drown to Death While Bathing in Bhavesa Dhar in Dhamdaha

पूर्णिया में दर्दनाक हादसा: धार में नहाने गए तीन नाबालिग बच्चों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

Wed, 12 Aug 2026 06:38 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Wed, 12 Aug 2026 06:38 PM IST
सार

पूर्णिया के धमदाहा में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। भवेसा धार में नहाने गए तीन नाबालिग बच्चों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। तीनों एक ही टोले के रहने वाले और आपस में दोस्त थे। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है।

विज्ञापन
Purnia: Three Minors Drown to Death While Bathing in Bhavesa Dhar in Dhamdaha
मौत के बाद जुटी लोगों की भीड़

विस्तार

पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र के चंदरही बहियार में बुधवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना सामने आई। भवेसा धार (नदी) में नहाने गए तीन नाबालिग बच्चों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान ठाढ़ी राजो पंचायत के वार्ड नंबर 09 स्थित शंकर चौक महादलित टोला निवासी मिठानी कुमार (15), पिता ब्रह्मदेव ऋषि, राहुल कुमार (14), पिता अजय ऋषि और हैप्पी कुमार (12), पिता बबलू ऋषि के रूप में हुई है। तीनों बच्चे आपस में गहरे दोस्त थे। एक साथ तीन मासूमों की मौत की खबर फैलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, चंदरही ईंट भट्ठे के सामने स्थित भवेसा धार में बुधवार दोपहर करीब दो बजे तीनों बच्चे एक साथ नहाने गए थे। नहाने के दौरान पानी की गहराई और तेज बहाव का अंदाजा नहीं लगने के कारण तीनों एक-एक कर गहरे पानी में समा गए। बच्चों को डूबता देख आसपास के खेतों और ईंट भट्ठे पर काम कर रहे लोगों ने शोर मचाया और बचाव के लिए धार में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। तीनों की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: उपचार के बीच 28 वर्षीय युवक की मौत; परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप; अस्पताल में किया हंगामा

घटना की सूचना मिलते ही धमदाहा के अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम और थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन ने घटनास्थल का जायजा लिया और स्थिति को संभाला। इसके बाद तीनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल के माध्यम से पूर्णिया सदर अस्पताल भेज दिया गया।

शंकर चौक महादलित टोला में मातम
एक ही टोले के तीन चिराग बुझ जाने से पूरे शंकर चौक महादलित टोला में मातम पसरा है। परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल बेहद गमगीन हो गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया और आपदा प्रबंधन विभाग के नियमों के तहत मिलने वाली सरकारी मुआवजा राशि (अनुग्रह अनुदान) की प्रक्रिया जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया।

मौत के बाद जुटी लोगों की भीड़

मौत के बाद जुटी लोगों की भीड़

 

मौत के बाद जुटी लोगों की भीड़

मौत के बाद जुटी लोगों की भीड़

 

मौत के बाद जुटी लोगों की भीड़

मौत के बाद जुटी लोगों की भीड़

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed