फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Pet pitbull bites husband and wife in Patiala Punjab

पंजाब में पिट बुल का हमला: किराए पर मकान लेने आए थे दंपती, गेट से निकला कुत्ता; डंडे खाने पर भी करता रहा अटैक

Wed, 12 Aug 2026 10:49 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 12 Aug 2026 10:49 PM IST
सार

कुत्ता डंडे खाने के बाद भी पति-पत्नी को नोचता रहा। स्थानीय लोगों ने कुत्ते को भगाने का भरसक प्रयास किया लेकिन  पिट बुल ने अपने दांतों की पकड़ ढिली नहीं पड़ने दी। दोनों पति-पत्नी इस हमले में बुरी तरह घायल हो गए।

विज्ञापन
Pet pitbull bites husband and wife in Patiala Punjab
पटियाला में पति-पत्नी पर पिट बुल का हमला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पटियाला के घुम्मन नगर इलाके मेंएक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पालतू पिट बुल कुत्ते ने किराए का मकान देखने आए पति-पत्नी पर अचानक हमला बोल दिया। हमला इतना भयानक था कि दंपती बुरी तरह घायल हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। इस पूरे हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन



 
गेट खुलने पर बाहर निकला कुत्ता
पीड़ित दंपती एक मकान को किराए पर लेने के लिए पहुंचे। उन्होंने मकान की घंटी बजाई। जैसे ही गेट खुला, अंदर से पिट बुल नस्ल का कुत्ता बाहर निकला। कुत्ते ने बाहर निकलते ही सबसे पहले महिला पर हमला बोल दिया और उसे जमीन पर गिरा दिया। महिला के पति ने कुत्ते को भगाने के लिए हर संभव प्रयास किया, लेकिन गुस्साए कुत्ते ने अपना हमला नहीं रोका। आसपास खड़े लोगों ने चिल्लाने की आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचकर डंडों से कुत्ते को मारना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

दंपती को कुत्ते ने बुरी तरह नोचा  
इसके बावजूद कुत्ता करीब एक मिनट 20 सेकंड तक हमला करता रहा। इस दौरान उसने महिला के पति को भी काट लिया। स्थानीय लोगों के लगातार प्रयासों के बाद आखिरकार कुत्ता गेट के अंदर भाग गया। कुत्ते के काटने से दंपती के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। वे लहूलुहान हो गए। दोनों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल महिला का ऑपरेशन भी किया गया है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 
पुलिस उपाधीक्षक जंगजीत सिंह रंधावा ने बताया कि पुलिस को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के माध्यम से इस मामले की जानकारी मिली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। लोग पालतू कुत्तों, खासकर खतरनाक नस्लों के कुत्तों को लेकर चिंता जता रहे हैं। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे कुत्ता डंडे खाने के बावजूद हमला जारी रखे हुए था, जिससे पूरे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed