{"_id":"6a7c64219eca5215f309cb85","slug":"intensified-iec-campaign-launched-in-punjab-patiala-news-c-284-1-ptl1001-12848-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: पंजाब में इंटेंसिफाइड आईईसी अभियान की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: पंजाब में इंटेंसिफाइड आईईसी अभियान की शुरुआत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर-घर जाकर एचआईवी/एड्स के बारे में किया जाएगा जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह ने बुधवार को राज्य में पंजाब एड्स कंट्रोल सोसाइटी के इंटेंसिफाइड आईईसी अभियान 3.0 की शुरुआत की। यह अभियान 12 अक्तूबर तक पूरे पंजाब में चलाया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समय पर जांच एवं उपचार के लिए प्रेरित करना और नशे से दूर रहने का संदेश देना है।
अभियान के तहत 23 जिलों के करीब 2,000 बच्चों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विजेता बच्चों को पुरस्कार दिए गए। बलबीर सिंह ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सरकार खेल मैदान विकसित कर रही है। नशा मुक्ति केंद्रों के माध्यम से उपचार, काउंसिलिंग और पुनर्वास की सेवाएं भी उपलब्ध हैं। उन्होंने युवाओं से नशों से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और एचआईवी/एड्स के प्रति अपने साथियों को भी जागरूक करने की अपील की। राज्य के 12,997 स्कूलों और 1,475 कॉलेजों में जागरूकता गतिविधियां करवाई जाएंगी। इसके अलावा, 2,000 गांवों में काउंसलरों द्वारा घर-घर जाकर एचआईवी/एड्स संबंधी जानकारी दी जाएगी। रैलियां और फ्लैश मॉब जैसी अन्य गतिविधियां भी आयोजित होंगी। बलबीर सिंह ने बताया कि एचआईवी की रोकथाम और उपचार के लिए पंजाब में 114 इंटीग्रेटेड काउंसिलिंग एंड टेस्टिंग सेंटर सहित कई सुविधाएं मुफ्त सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एचआईवी से प्रभावित व्यक्तियों के साथ भेदभाव कानूनी अपराध है।