{"_id":"6a7bdc892bb5c5336d00ea25","slug":"monsoon-active-in-punjab-heavy-rain-alert-today-rivers-and-streams-overflowing-in-pathankot-2026-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में नदियां-नाले उफनाए: हिमाचल में बरसात से बढ़ी दिक्कत, माधोपुर हेडवर्क्स से पाकिस्तान छोड़ा गया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में नदियां-नाले उफनाए: हिमाचल में बरसात से बढ़ी दिक्कत, माधोपुर हेडवर्क्स से पाकिस्तान छोड़ा गया पानी
Wed, 12 Aug 2026 08:08 AM IST
Nivedita
संवाद/अमर उजाला, पठानकोट/पटियाला
संवाद/अमर उजाला, पठानकोट/पटियाला
Published by: Nivedita
Updated Wed, 12 Aug 2026 08:08 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पठानकोट में लगातार हो रही बारिश ने पठानकोट में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। यहां दरिया, नदियां और नाले उफान पर हैं। माधोपुर हेडवर्क्स से पाकिस्तान की ओर 9200 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन
पठानकोट में भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पठानकोट में लगातार हो रही बारिश ने पठानकोट में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। यहां दरिया, नदियां और नाले उफान पर हैं। माधोपुर हेडवर्क्स से पाकिस्तान की ओर 9200 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। मंगलवार को रंजीत सागर डैम का जलस्तर 512.74 मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
हिमाचल के चमेरा बांध से 28504 क्यूसेक पानी शाहपुर कंडी बैराज बांध की झील में जा रहा है। रंजीत सागर डैम से भी 10102 क्यूसेक पानी इसी झील में पहुंच रहा है। शाहपुर कंडी बैराज बांध की झील का जलस्तर 401.50 मीटर तक पहुंच गया है। इसकी अधिकतम जलस्तर क्षमता 404.50 मीटर है।
विज्ञापन
शाहपुर कंडी बैराज बांध से माधोपुर हेडवर्क्स की ओर 11300 क्यूसेक पानी आ रहा है। पठानकोट के सीमावर्ती क्षेत्र में बहते जलालिया दरिया में जलस्तर अचानक बढ़ गया है। पानी सड़कों और खेतों तक पहुंच गया है। इससे क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। बमियाल से पठानकोट और दीनानगर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग एक बार फिर बाधित हो गया है। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोग जान जोखिम में डालकर पानी के बीच से गुजरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
पुलिया निर्माण में देरी से बढ़ी परेशानी
गत वर्ष जलालिया दरिया में आई बाढ़ से बमियाल क्षेत्र की पुलिया बह गई थी। प्रशासन ने पुलिया के निर्माण का काम युद्ध स्तर पर शुरू करवाया था। हालांकि, बरसात का मौसम खत्म होने से पहले यह निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। पानी बढ़ने के कारण मुख्य रास्ता फिर से बंद हो गया है। धार कलां ब्लॉक के गांव पट्टा से सारटी को जोड़ने वाली लिंक सड़क और पुलिया भी बारिश के कारण टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे भी लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पंजाब में आज भारी बारिश का अलर्ट
पंजाब में इस सप्ताह मानसून सक्रिय बना रहेगा। मौसम विभाग ने बुधवार को पंजाब में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 14 व 15 अगस्त को भी पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इससे आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
मंगलवार को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। इससे तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और अब पारा सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे पहुंच गया है। सबसे अधिक 36 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह सामान्य के नजदीक बना हुआ है। सबसे कम 24.2 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया।
पंजाब में प्रमुख तौर पर पठानकोट में 46.0 एमएम, रूपनगर में 5.5 एमएम, मोहाली में 1.0 एमएम की बारिश दर्ज की गई।
अमृतसर का अधिकतम पारा 32.4 डिग्री, लुधियाना का 31.2 डिग्री, पटियाला का 29.2 डिग्री, पठानकोट का 28.5 डिग्री, एसबीएस नगर का 30.3 डिग्री, गुरदासपुर का 31.0 डिग्री, फिरोजपुर का 33.5 डिग्री, होशियारपुर का 30.4 डिग्री, रूपनगर का 20.6 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 26.8 डिग्री, लुधियाना का 26.2 डिग्री, पटियाला का भी 26.2 डिग्री, पठानकोट का 25.2 डिग्री, एसबीएस नगर का 25.7 डिग्री, फरीदकोट का 28.0 डिग्री, फिरोजपुर का 27.2 डिग्री, रूपनगर का 26.6 डिग्री दर्ज किया गया।