फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Read the IMD's forecast for the weather in Delhi over the next six days

Weather Update: आज राजधानी में होगी बारिश, अगले छह दिन कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का पूर्वानुमान

Wed, 12 Aug 2026 10:03 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 12 Aug 2026 10:03 AM IST
सार

मंगलवार को सुबह से काले बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बारिश से तापमान में गिरावट आई, साथ ही जलभराव व लंबे जाम ने लोगों को परेशान किया।

विज्ञापन
Read the IMD's forecast for the weather in Delhi over the next six days
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में बारिश लगातार जारी है। सिर्फ 11 दिन की बारिश ने पूरे अगस्त का कोटा पूरा करने के करीब पहुंच गया है। अगस्त की औसत वर्षा 233.1 मिमी है, जबकि मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे यह आंकड़ा 201.2 मिमी पहुंच गया। जून से अब तक की वर्षा भी सरप्लस हो गई है। सामान्य 360.4 मिमी के मुकाबले 493 मिमी बारिश हो चुकी है।

विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से काले बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बारिश से तापमान में गिरावट आई, साथ ही जलभराव व लंबे जाम ने लोगों को परेशान किया। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। सफदरजंग में शाम 5:30 बजे तक चार मिमी बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, अगले छह दिनों तक बादल छाए रहेंगे। 12-13 अगस्त को हल्की बारिश, 14-15 अगस्त को कई जगह बारिश व 15 अगस्त सुबह 4-6 बजे के बीच 70 प्रतिशत बारिश की संभावना है । 16-17 अगस्त को भी हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32-35 व न्यूनतम 23-26 डिग्री के बीच रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed