फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Traffic Advisory Full dress rehearsal for Independence Day celebrations on August 13

Delhi Traffic Advisory: स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल कल, लाल किले के पास यातायात रहेगा प्रभावित

Wed, 12 Aug 2026 03:21 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Wed, 12 Aug 2026 03:21 AM IST
सार

13 अगस्त को लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस रिहर्सल होगी। सुबह 4 से 10 बजे तक यातायात प्रतिबंध, कई मार्ग बंद। लाल किले के आसपास के मार्गों से बचें।

विज्ञापन
Delhi Traffic Advisory Full dress rehearsal for Independence Day celebrations on August 13
Delhi Traffic Advisory - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी 15 अगस्त पर लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर फुल ड्रेल रिहर्सल 13 अगस्त को आयोजित की जाएगी। ऐसे में दिल्ली के कई इलाकों में यातायात संबंधी प्रतिबंध लगाए जाएंगे। सुरक्षा कारणों और आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है और लालकिले के आसपास के मार्गों से बचने की सलाह दी है। 

विज्ञापन

लाल किले के आसपास यातायात प्रतिबंध
13 अगस्त को सुबह 4 बजे से सुबह 10 बजे तक सामान्य यातायात के लिए कई सड़कों को बंद रखा जाएगा। केवल विशेष लेबल वाले वाहनों को ही इन सड़कों पर प्रवेश की अनुमति होगी। ये मार्ग हैं- नेताजी सुभाष मार्ग (दिल्ली गेट से छत्ता रेल चौक तक),लोथियन रोड (जीपीओ दिल्ली से छत्ता रेल चौक तक), एस.पी. मुखर्जी मार्ग (एच.सी. सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक तक), चांदनी चौक रोड (फाउंटेन चौक से लाल किले तक),निशाद राज मार्ग (रिंग रोड से नेताजी सुभाष मार्ग तक), एस्प्लेनेड रोड और इसका लिंक रोड (नेताजी सुभाष मार्ग तक) और रिंग रोड (राज घाट से आईएसबीटी तक)।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सड़कों से बचे-
जिन वाहनों के पास रिहर्सल के लिए पार्किंग लेबल नहीं हैं, उन्हें सुबह 4 बजे से सुबह 10 बजे तक सी-हेक्सागन, इंडिया गेट, कॉपरनिकस मार्ग, मंडी हाउस, सिकंदरा रोड, डब्ल्यू पॉइंट, ए पॉइंट तिलक मार्ग, मथुरा रोड, बीएसजेड मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग, जे.एल. नेहरू मार्ग, निजामुद्दीन खट्टा और आईएसबीटी कश्मीरी गेट के बीच रिंग रोड, तथा निजामुद्दीन खट्टा और आईएसबीटी कश्मीरी गेट से सलीमगढ़ बाईपास होते हुए आउटर रिंग रोड से बचने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन

वैकल्पिक यातायात मार्ग

उत्तर-दक्षिण पहुंचने के लिए-
विकल्प 1

अरबिंदो मार्ग – सफदरजंग रोड – कमाल अतातुर्क मार्ग – कौटिल्य मार्ग – एस. मार्ग – 11 मूर्ति – मदर टेरेसा क्रिसेंट – पार्क स्ट्रीट – मंदिर मार्ग – पंचकुईयां रोड – रानी झांसी रोड का उपयोग करके उत्तरी दिल्ली में अपने गंतव्य तक पहुंचा जा सकता है और इसी तरह विपरीत दिशा से भी। 

विकल्प 2
कनॉट प्लेस – मिंटो रोड – बहुभूति मार्ग – अजमेरी गेट – श्रद्धानंद मार्ग – लाहोरी गेट चौक – नया बाजार – पीली कोठी – एस.पी. मुखर्जी मार्ग (ओडीआरएस तक) का उपयोग करके उत्तरी दिल्ली में पहुंचा जा सकता है। 

विकल्प 3
निजामुद्दीन ब्रिज से यमुना पार कर पुश्ता रोड – जी.टी. रोड और युधिष्ठिर सेतु से आईएसबीटी पहुंचकर उत्तरी दिल्ली में पहुंचा जा सकता है।

पूर्व-पश्चिम पहुंचने के लिए-
 एनएच-24 (एनएच-9) – निजामुद्दीन खट्टा – बारापुला रोड – एम्स फ्लाईओवर के नीचे – रिंग रोड। डीएनडी – बारापुला रोड (विकल्प 1 के अनुसार) या रिंग रोड पर आश्रम के माध्यम से। एनएच-24 (एनएच-9) – निजामुद्दीन खट्टा – रिंग रोड – भैरों रोड – मथुरा रोड – सुब्रह्मण्यम भारती मार्ग – राजेश पायलट मार्ग – पृथ्वीराज रोड – सफदरजंग रोड – कमल अतातुर्क मार्ग – पंचशील मार्ग – एस.पी. मार्ग/रिज रोड। विकास मार्ग – आईपी मार्ग – डीडीयू मार्ग – मिंटो रोड, जिसके बाद कनॉट प्लेस या अजमेरी गेट – डीबीजी होकर आगे बढ़ें। पुश्ता रोड (शास्त्री पार्क) – जी.टी. रोड – युधिष्ठिर सेतु – आईएसबीटी कश्मीरी गेट, जिसके बाद रिंग रोड या रानी झांसी रोड से आगे बढ़ें। डीएनडी – एनएच24 (एनएच9) – युधिष्ठिर सेतु – सिग्नेचर ब्रिज – वजीराबाद ब्रिज रिंग रोड तक पहुंचने के लिए खुले रहेंगे।ओल्ड आयरन ब्रिज और गीता कॉलोनी ब्रिज शांति वन की ओर बंद रहेंगे।

वाणिज्यिक परिवहन और अंतरराज्यीय बसों पर प्रतिबंध
12 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे से 13 अगस्त की सुबह 11 बजे तक, निजामुद्दीन खट्टा और वजीराबाद ब्रिज के बीच मालवाहक वाहनों की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी। इसी अवधि के दौरान, महाराणा प्रताप आईएसबीटी और सराय काले खां आईएसबीटी के बीच अंतरराज्यीय बसों को भी प्रतिबंधित किया जाएगा।

शहर की बसों के लिए प्रतिबंध-
स्थानीय शहर की डीटीसी समेत सभी बसें 12 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे से 13 अगस्त की सुबह 11 बजे तक आईएसबीटी कश्मीरी गेट और रिंग रोड - एनएच-24 (एनएच-9)/एनएच ''टी'' पॉइंट (निजामुद्दीन खट्टा) के बीच रिंग रोड पर नहीं चलेंगी।

ये सड़कें अंतर-शहर/डीटीसी बसों के लिए इसी अवधि के दौरान बंद रहेंगी-
लोथियन रोड (छत्ता रेल चौक से कश्मीरी गेट (बुलेवार्ड रोड) तक),नेताजी सुभाष मार्ग (छत्ता रेल चौक से दिल्ली गेट तक), श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग, रिंग रोड (निजामुद्दीन खट्टा (एनएच-24) और आईएसबीटी कश्मीरी गेट के उत्तरी लूप के बीच, ''सी'' हेक्सागन, शेर शाह रोड, डॉ. जाकिर हुसैन रोड, पंडारा रोड, शाहजहां रोड, अकबर रोड, राजपथ, अशोक रोड, केजी मार्ग, कॉपरनिकस मार्ग, तिलक मार्ग, पुराना किला रोड, सिकंदरा रोड, भगवान दास रोड और बीएसजेड मार्ग। अशोक रोड (आर/ए विंडसर प्लेस से सी हेक्सागन तक), केजी. मार्ग (फिरोजशाह रोड से सी हेक्सागन तक), विकास मार्ग (दिल्ली सचिवालय की ओर लूप के बाद) , मथुरा रोड (आश्रम चौक से डब्ल्यू पॉइंट तक)

विशेष निर्देश- 
यातायात पुलिस की पूर्वी रेंज के पुलिस उपायुक्त के. रमेश ने लोगों से अपील की है कि वह रिहर्सल के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए जल्दी पहुंचें। इसके अलावा, सुरक्षा के मद्देनजर, लोगों को अपने साथ कैमरे, दूरबीन, रिमोट कंट्रोल कार की चाबियां, छाता, हैंडबैग, ब्रीफकेस, ट्रांजिस्टर, सिगरेट लाइटर, टिफिन बॉक्स, पानी की बोतलें, लंच बॉक्स आदि जैसी वस्तुएं साथ न लाए।

इन पर मनाही है- 
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के अधिकार क्षेत्र में 2 अगस्त से 16 अगस्त, 2026 तक पैरा-ग्लाइडर, पैरा-मोटर, हैंग-ग्लाइडर, यूएवी, माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट, रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट, हॉट एयर बैलून, छोटे आकार के संचालित विमान, क्वाडकॉप्टर या विमान से पैरा-जंपिंग आदि जैसे उप-पारंपरिक हवाई प्लेटफार्मों की उड़ान निषिद्ध रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed