{"_id":"6a7b4956530f26c0610943e1","slug":"dont-threaten-to-go-to-sirsa-court-answer-questions-aap-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150293-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा कोर्ट जाने की धमकी न दें, सवालों का जवाब दें : आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा कोर्ट जाने की धमकी न दें, सवालों का जवाब दें : आप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने चावल घोटाले को लेकर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री विपक्ष के सवालों का जवाब दें, कोर्ट जाने की धमकी न दें। भारद्वाज ने आरोप लगाया कि असम के एक निगम का चावल संबंधी प्रस्ताव सात जनवरी को मंत्री कार्यालय पहुंचा, लेकिन करीब तीन महीने बाद आठ अप्रैल को इसे विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को भेजा गया।
उन्होंने सवाल किया कि प्रस्ताव को विभाग प्रमुख के बजाय जूनियर अधिकारी को क्यों भेजा गया और उसी दिन विभाग ने इसे मंजूरी देकर एफसीआई को कैसे भेज दिया। भारद्वाज ने कहा कि 31 हजार मीट्रिक टन यानी करीब 3.10 करोड़ किलो चावल गरीबों में बांटने के लिए था। उनका आरोप है कि चावल मिलने के बाद निगम ने इसे गरीबों में बांटने के बजाय हरियाणा की एक कंपनी को बेच दिया। उन्होंने पूछा कि दोबारा 31 हजार मीट्रिक टन चावल का प्रस्ताव भेजते समय मंत्री ने पहले आवंटित चावल के वितरण और लाभार्थियों की जानकारी क्यों नहीं मांगी। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से भी मामले में जवाब मांगा। ब्यूरो