फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News: NEET Paper Leak, Justice Yashwant Varma Case, Pixel 11 Launch, Britain By-Election and More

TOP News: नीट पेपर लीक मामले में 13 आरोपियों पर सुनवाई आज; झारखंड भर्ती घोटाले में 150 लोग जांच के घेरे में

Thu, 13 Aug 2026 04:56 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Thu, 13 Aug 2026 04:56 AM IST
विज्ञापन
Top News: NEET Paper Leak, Justice Yashwant Varma Case, Pixel 11 Launch, Britain By-Election and More
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज की प्रमुख खबरों में नीट-यूजी पेपर लीक मामले में 13 आरोपियों के खिलाफ राउज एवेन्यू स्थित फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की प्रक्रिया आगे बढ़ने वाली है। अदालत ने सीबीआई की चार्जशीट पर संज्ञान ले लिया है और आज से आरोपों पर दलीलें शुरू होने की संभावना है। दूसरी ओर, झारखंड भर्ती घोटाले में वित्तीय लेनदेन की जांच तेज हो गई है और करीब 150 लोग ईडी की जांच के दायरे में बताए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, अमर उजाला की खबर का असर भी सामने आया है। हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटे दिव्यांग दंपती के चार बच्चों की फीस माफ कर दी गई है। जिलाधिकारी ने बच्चों को स्कूल ड्रेस, बैग, किताबें और अन्य जरूरी सामान भी उपलब्ध कराया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां आतंकी लतीफ भट की तलाश में जुटी हैं। बताया गया है कि उसने सुरक्षा बलों से बचने के लिए अपना हुलिया बदला है और एक इलाके में नौ दिनों तक रुका था। तकनीकी दुनिया में गूगल की पिक्सल 11 सीरीज लॉन्च हो गई है। पिक्सल 11, पिक्सल 11 प्रो और पिक्सल 11 प्रो एक्सएल को नए फीचर्स और टेंसर जी6 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। मौसम की बात करें तो दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के आसपास बारिश के आसार हैं। 13 से 18 अगस्त तक बादल छाए रहने और अलग-अलग समय पर हल्की बारिश होने की संभावना है। स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में प्रतिबंधित चीनी मांझे की बिक्री का मामला भी सामने आया है। प्रशासन की सख्ती से बचने के लिए कारोबारी कथित तौर पर ‘धागा 101’ और ‘धागा 555’ जैसे कोड नामों का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, चारधाम यात्रा से जुड़ी अहम खबर में 15 सितंबर से केदारनाथ के लिए हेली सेवा दोबारा शुरू करने की तैयारी है। इस पर 14 अगस्त को दिल्ली में होने वाली बैठक में फैसला हो सकता है। अंतरराष्ट्रीय और राजनीतिक खबरों में ब्रिटेन का क्लैक्टन-ऑन-सी उपचुनाव खास है। भारतीय मूल के उद्यमी केतनकुमार पिपलिया ने नाइजेल फराज को चुनौती दी है और मुकाबले में कुल 34 उम्मीदवार मैदान में हैं। खास बात यह है कि लेबर पार्टी और कंजर्वेटिव पार्टी ने चुनाव का बहिष्कार किया है। इसके अलावा संसद में जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ जांच रिपोर्ट पेश होने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। केंद्र सरकार शीतकालीन सत्र में उनके खिलाफ महाभियोग प्रक्रिया आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है। जांच समिति ने बिना हिसाब-किताब वाली नकदी रखने, सबूतों से छेड़छाड़ और टालमटोल वाले जवाब जैसे आरोपों को साबित माना है। आइए, अब विस्तार से देश-विदेश की अहम खबरों पर नजर डालते हैं... 
विज्ञापन



 

NEET Paper Leak: 13 आरोपियों पर राउज एवेन्यू फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मुकदमा, आज से आरोपों पर दलील संभव

Top News: NEET Paper Leak, Justice Yashwant Varma Case, Pixel 11 Launch, Britain By-Election and More
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
राउज एवेन्यू स्थित फास्ट ट्रैक कोर्ट ने बुधवार को नीट-यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई की चार्जशीट पर संज्ञान ले लिया। विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता ने 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल एजेंसी की अंतिम रिपोर्ट पर संज्ञान लिया। अदालत में बृहस्पतिवार (13 अगस्त) से आरोपों पर दलीलें शुरू होने की संभावना है। यह मामला सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और अनुचित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए नामित फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

झारखंड भर्ती घोटाला : सीआईडी की पूछताछ में वित्तीय लेनदेन का खुलासा, ईडी जांच के घेरे में 150 लोग

Top News: NEET Paper Leak, Justice Yashwant Varma Case, Pixel 11 Launch, Britain By-Election and More
झारखंड भर्ती घोटाला - फोटो : ANI
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता और घोटाला मामले में अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय गड़बड़ी के एंगल से पड़ताल कर रही ईडी की जांच का दायरा धांधली तक सीमित न रहकर बेनामी संपत्ति, कैश लेनदेन और बड़े पैमाने पर हुए भ्रष्टाचार तक फैल गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 
विज्ञापन

खबर का असर: भोले की शरण में पहुंचे बच्चों की गुहार रंग लाई, कांवड़ लेकर घर लौटे तो डीएम ने स्कूल फीस माफ कराई

Top News: NEET Paper Leak, Justice Yashwant Varma Case, Pixel 11 Launch, Britain By-Election and More
1 - फोटो : अमर उजाला
फीस न भर पाने के कारण पढ़ाई छूटने पर भगवान शिव के भरोसे हरिद्वार से कांवड़ लेकर निकले दिव्यांग दंपती के चार बच्चों की पुकार आखिरकार रंग ले आई। अमर उजाला में 11 अगस्त के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने वाली खबर का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बच्चों की फीस माफ करवाई है। उन्होंने चारों बच्चों को कलेक्ट्रेट कार्यालय बुलाकर दो-दो स्कूल ड्रेस, बैग, किताबों का सेट, पेंसिल बॉक्स, टिफिन और जूते-मोजे प्रदान किए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

Srinagar: बसमंगला टॉप पर नौ दिनों तक रुका था आतंकी लतीफ, हुलिया बदलकर सुरक्षा एजेंसियों को दे रहा है चकमा

Top News: NEET Paper Leak, Justice Yashwant Varma Case, Pixel 11 Launch, Britain By-Election and More
आतंकी मोहम्मद लतीफ भट के वांटेड पोस्टर चस्पा - फोटो : सोशल मीडिया
सुरक्षाबलों से बचने और पहचान छिपाने के लिए लश्कर आतंकी मोहम्मद लतीफ भट ने अपना हुलिया बदल लिया है। सुरक्षा एजेंसियां उसके नए हुलिये और संभावित गतिविधियों से जुड़े इनपुट को सत्यापित करने में जुटी हैं। सब सही रहा तो कुख्यात आतंकी जल्द ही ढेर कर दिया जाएगा। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हाल में लतीफ भट की सूचना देने वाले को 15 लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा भी की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

Google New Launches: गूगल की नई Pixel 11 सीरीज लॉन्च हुई; कीमत और खास फीचर्स में किन बातों ने खींचा ध्यान?

Top News: NEET Paper Leak, Justice Yashwant Varma Case, Pixel 11 Launch, Britain By-Election and More
गूगल एन्क्रिप्टेड अपडेट - फोटो : एआई जनरेटेड
गगूल ने बुधवार को अपनी अगली पीढ़ी की Pixel 11 सीरीज लॉन्च कर दी है। कंपनी ने Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL स्मार्टफोन पेश किए हैं। ये नए स्मार्टफोन कई दिलचस्प फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ आते हैं। Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL में पीछे की तरफ नया HiLight फीचर दिया गया है। सभी मॉडल लेटेस्ट Tensor G6 प्रोसेसर से लैस हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

स्वतंत्रता दिवस पर भीगेगी दिल्ली: आज से छह दिन छाए रहेंगे बादल, 15 अगस्त पर बारिश के आसार; पढ़ें पूर्वानुमान

Top News: NEET Paper Leak, Justice Yashwant Varma Case, Pixel 11 Launch, Britain By-Election and More
बारिश के साथ तूफानी हवाओं का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अगस्त के शुरुआती 11 दिनों में अच्छी बारिश के बाद अब अगले छह दिनों तक मौसम सुहावना रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 से 18 अगस्त तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और अलग-अलग समय पर हल्की बारिश हो सकती है। 13 अगस्त को सुबह से शाम के बीच एक-दो बार हल्की बारिश के आसार हैं। 14 अगस्त को सुबह से दोपहर और फिर दोपहर से शाम के बीच कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

अरुणाचल के ताक्सिंग में घुस रहा ड्रैगन: PPA की फैक्ट फाइंडिंग टीम ने जताई चिंता, रिपोर्ट में PLA पर क्या दावे?

Top News: NEET Paper Leak, Justice Yashwant Varma Case, Pixel 11 Launch, Britain By-Election and More
भारत औऱ चीन के बीच तनाव बढ़ने की आशंका - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स -एएनआई
अरुणाचल के ऊपरी सुबनसिरी जिले के ताक्सिंग क्षेत्र में एक अहम भारतीय पेट्रोलिंग प्वाइंट तक भारतीय सैनिकों की पहुंच चीन की पीएलए ने रोक दी है। पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल(पीपीए) की फैक्ट फाइंडिंग टीम ने रिपोर्ट में यह दावा किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

15 अगस्त और पतंगबाजी: दिल्ली में चीनी मांझे का कोड नाम धागा 101 और 555, गोरखधंधे ने भरी गुपचुप उड़ान

Top News: NEET Paper Leak, Justice Yashwant Varma Case, Pixel 11 Launch, Britain By-Election and More
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता दिवस नजदीक आते ही दिल्ली में पतंगों का बाजार सज गया है लेकिन पतंगबाजी के इस उत्साह के बीच प्रतिबंधित चीनी मांझे की गुपचुप बिक्री ने चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन की सख्ती से बचने के लिए अब इसे खुले तौर पर चीनी मांझा नाम से बेचने के बजाय अलग-अलग कोड वर्ड का सहारा लिया जा रहा है। कहीं इसे ‘धागा 101’ तो कहीं ‘धागा 555’ के नाम से पहचाना जा रहा है। खास बात यह है कि मांझा अब दुकानों के काउंटर पर खुलेआम नजर नहीं आता। पहचान के ग्राहकों से पहले ऑर्डर लिया जाता है और फिर इसे तय जगह पर पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

क्या ‘धुरंधर’ फेम दानिश पंडोर करने वाले हैं शादी? अभिनेता ने दी प्रतिक्रिया; गर्लफ्रेंड आहाना कुमरा संग आए नजर

Top News: NEET Paper Leak, Justice Yashwant Varma Case, Pixel 11 Launch, Britain By-Election and More
दानिश पंडोर और आहाना कुमरा - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani
‘धुरंधर’ फ्रैंचाइजी में अभिनेता दानिश पंडोर ने उजैर बलोच का किरदार निभाया था। इस फिल्म के बाद दानिश की खूब चर्चा रही। साथ ही उनकी लव लाइफ भी सुर्खियों में आई। हाल ही में गर्लफ्रेंड आहाना कुमरा के साथ उनकी शादी की अटकलें भी लगीं। इस पर अभिनेता ने क्या प्रतिक्रिया दी, जानिए? पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

जस्टिस वर्मा के खिलाफ चलेगा महाभियोग: संसद के शीतकालीन सत्र में चलेगी प्रक्रिया; जांच समिति ने क्या आरोप लगाए?

Top News: NEET Paper Leak, Justice Yashwant Varma Case, Pixel 11 Launch, Britain By-Election and More
यशवंत वर्मा के खिलाफ संसद में महाभियोग की तैयारी कर रही सरकार - फोटो : एएनआई / अमर उजाला ग्राफिक्स
केंद्र सरकार संसद के शीतकालीन सत्र में जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा गठित तीन सदस्यीय जांच समिति ने जस्टिस वर्मा को उनके सरकारी आवास से भारी मात्रा में बिना हिसाब-किताब वाली नकदी मिलने के मामले में दोषी पाया है। समिति ने बुधवार को संसद के दोनों सदनों में सौंपी अपनी रिपोर्ट में कहा कि जस्टिस वर्मा पर बिना हिसाब-किताब वाली नकदी रखने, सबूतों से छेड़छाड़ करने और टालमटोल वाला जवाब देने के आरोप साबित हुए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed