फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Whether Dragon entering Taksing in Arunachal PPA fact-finding team concerned know claim about PLA in report

अरुणाचल के ताक्सिंग में घुस रहा ड्रैगन: PPA की फैक्ट फाइंडिंग टीम ने जताई चिंता, रिपोर्ट में PLA पर क्या दावे?

Thu, 13 Aug 2026 04:37 AM IST
Ashutosh Bhatia आशुतोष भाटिया
Updated Thu, 13 Aug 2026 04:37 AM IST
विज्ञापन
Whether Dragon entering Taksing in Arunachal PPA fact-finding team concerned know claim about PLA in report
भारत औऱ चीन के बीच तनाव बढ़ने की आशंका - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स -एएनआई

अरुणाचल के ऊपरी सुबनसिरी जिले के ताक्सिंग क्षेत्र में एक अहम भारतीय पेट्रोलिंग प्वाइंट तक भारतीय सैनिकों की पहुंच चीन की पीएलए ने रोक दी है। पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल(पीपीए) की फैक्ट फाइंडिंग टीम ने रिपोर्ट में यह दावा किया है।

विज्ञापन


क्या चीनी घुसपैठ सुनियोजित और निरंतर?
अमर उजाला से साझा की गई रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी के चार सदस्यीय दल ने ताक्सिंग क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय लोगों, प्रभावशाली नागरिकों, युवाओं, वरिष्ठ रक्षा कर्मियों और तैनात सेना के जवानों से बातचीत की। पीपीए के जांच दल ने अपनी रिपोर्ट में सीमा क्षेत्र में चीनी घुसपैठ को सुनियोजित, क्रमिक और निरंतर बताया है। टीम की रिपोर्ट के मुताबिक वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से लगे इस क्षेत्र में पीएलए नाह और मारा समुदायों के पारंपरिक शिकार और याक पालन वाले इलाकों की ओर अपना अतिक्रमण बढ़ा रही है।
विज्ञापन


सड़क निर्माण में तेजी की मांग...
रिपोर्ट में कहा गया है कि नाचो से ताक्सिंग तक जारी बीआरओ की सड़क निर्माण की गति बेहद धीमी है। इसे तेजी से पूरा करने की जरूरत है। साथ ही गालेमो-पोकोरला की 68 किलोमीटर लंबी सड़क और हूरी-ताक्सिंग-पोकोरला सड़क परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। साथ ही सिपी-2 में हेलिपैड और सिपी-4 व सिपी-6 में स्थायी सेना बेस कैंप का निर्माण समय की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के साथ संबंधों के लिए सीमा पर शांति जरूरी : भारत
भारत कहता रहा है कि चीन के साथ संबंधों को बेहतर बनाने के लिए सीमा पर शांति बेहद जरूरी है। बुधवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि सीमा से जुड़े मुद्दों को भारत सबसे गंभीर विषय मानता है। इस संबंध में चीन के साथ लगातार बातचीत होती रही है।

  • विदेश मंत्रालय का यह बयान हिमालय के एक दूरदराज इलाके में दोनों देशों के सैनिकों के बीच फिर तनाव की खबरों के बीच आया है।

शेरा-5 पेट्रोलिंग प्वाइंट को लेकर सबसे गंभीर दावा
कमेटी की रिपोर्ट में सबसे गंभीर दावा शेरा-5 पेट्रोलिंग प्वाइंट को लेकर किया गया है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक साल 2023 में इस जगह भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच आमना-सामना हुआ था। पीपीए का दावा है कि इसके बाद भारतीय सैनिक पीछे हट गए और फिर इस प्वाइंट पर नहीं लौटे। पीएलए के जवान बाद में वहां पहुंचे, भारतीय प्रतीकों को हटाया।

बेहतर संचार नेटवर्क
रिपोर्ट में कहा गया है कि माजा और गालेमो जैसे सुदूर क्षेत्रों में बिजली और टेलीफोन नेटवर्क की खस्ताहाल स्थिति ठीक की जानी चाहिए। डीजल जनरेटरों के बजाय नियमित बिजली और बेहतर संचार नेटवर्क अनिवार्य है। पार्टी के उपाध्यक्ष कलिंग जेरांग ने बताया कि वह अपनी फैक्ट फाइंडिंग टीम की रिपोर्ट रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह के पास भेजने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed