{"_id":"6a7c667e7a583b7f92033894","slug":"draft-voter-lists-to-be-released-in-patiala-today-patiala-news-c-284-1-ptl1001-12846-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: पटियाला में आज जारी होंगी ड्राफ्ट मतदाता सूचियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: पटियाला में आज जारी होंगी ड्राफ्ट मतदाता सूचियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पटियाला जिले में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) का 90.88 फीसदी डिजिटाइजेशन कार्य पूरा हो गया है। ड्राफ्ट मतदाता सूचियां 13 अगस्त को प्रकाशित की जाएंगी और अंतिम प्रकाशन 12 अक्तूबर 2026 को होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि 3 अगस्त तक 13 लाख 81 हजार 414 एन्यूमरेशन फॉर्म भरे गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि कोई भी पात्र नागरिक सूची से बाहर न रहे और कोई अपात्र शामिल न हो। मतदाता 13 अगस्त से 12 सितंबर तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवा सकेंगे। 1 अक्तूबर 2026 को 18 वर्ष पूरे करने वाले नागरिक फॉर्म 6 भरकर नया वोट बनवा सकते हैं। करीब 84 हजार मतदाताओं की मैपिंग नहीं हुई है और 1.95 लाख से अधिक मामलों में त्रुटियां पाई गई हैं, जिन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे। किसी भी शिकायत या जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।