फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: Class 12 Student Dies After Eating Pastry at School, Family Alleges Serious Negligence

Jaipur: स्कूल में पेटीज खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, 12वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Thu, 13 Aug 2026 02:28 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Thu, 13 Aug 2026 02:28 PM IST
सार

जयपुर के झोटवाड़ा में स्कूल में 12वीं के छात्र की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही और समय पर इलाज नहीं दिलाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

 

विज्ञापन
Jaipur: Class 12 Student Dies After Eating Pastry at School, Family Alleges Serious Negligence
स्कूल में पेटीज खाने के बाद 12वीं के छात्र की संदिग्ध मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झोटवाड़ा स्थित महाराणा प्रताप स्कूल में बुधवार दोपहर 12वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र प्रिंस सोनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोपहर करीब 11 बजे लंच के समय अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद प्रिंस स्कूल में ही बेहोश हो गया था। सूचना पर पहुंचे परिजन छात्र को नजदीकी निजी अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत में उसे मणिपाल अस्पताल भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद छात्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर झोटवाड़ा थाना पुलिस ने शव को कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। गुरुवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


परिजनों ने स्कूल में किया हंगामा
छात्र की मौत से आक्रोशित परिजन और स्थानीय नागरिक गुरुवार दोपहर स्कूल पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने विद्यालय प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिसर में जमकर नारेबाजी की और हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि स्कूल स्टाफ की लापरवाही के कारण ही छात्र की जान गई है। परिजनों ने दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: बेटियों की शादी का पैसा रोका तो बढ़ी मुश्किल! पूर्व कलेक्टर के खिलाफ वारंट, उपभोक्ता आयोग सख्त
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार न देने का आरोप
मृतक छात्र के चाचा अनुराग सोनी ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि लंच टाइम में प्रिंस ने स्कूल कैंटीन से पेटीज खरीदकर खाई थी। पेटीज खराब और अत्यधिक तैलीय होने के कारण उसके गले में अटक गई। सांस घुटने पर प्रिंस पानी पीने के लिए भागा लेकिन नल तक पहुंच नहीं पाया। वहां मौजूद शिक्षकों ने स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया और सिर्फ उसकी पीठ थपथपाकर बेंच पर लेटा दिया। स्वजनों का कहना है कि विद्यालय से महज 100 मीटर दूरी पर अस्पताल था, फिर भी स्कूल प्रशासन ने उसे अस्पताल पहुंचाने के बजाय परिजनों को फोन कर चार पहिया वाहन लेकर आने को कहा। स्कूल की ओर से कोई प्राथमिक उपचार नहीं दिया गया।

पुलिस के अनुसार मृतक छात्र प्रिंस सोनी बृजमंडल कॉलोनी का निवासी था। वह कांटा चौराहा स्थित महाराणा प्रताप स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता था। झोटवाड़ा थाना पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की जानकारी मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed