{"_id":"6a3f7ae3045bc3dd9d0b7135","slug":"video-rama-mathara-thana-gabna-aarapa-sabhashha-ka-samarathana-ma-utara-paugdhasa-bl-bvajaha-fasaya-gaya-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर दान गबन: आरोपी सुभाष के समर्थन में उतरे पड़ोसी, बोले- बेवजह फंसाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर दान गबन: आरोपी सुभाष के समर्थन में उतरे पड़ोसी, बोले- बेवजह फंसाया गया
अयोध्या में राम मंदिर की दान पेटिका में अनियमितता के मामले में दर्ज एफआईआर के आठ आरोपियों को शुक्रवार को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस बीच शनिवार को मामले में नामजद अनजनीपुरम निवासी सुभाष चंद्र श्रीवास्तव के घर टीम पहुंची, लेकिन परिवार का कोई सदस्य नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुभाष चंद्र श्रीवास्तव पिछले करीब 32 वर्षों से मोहल्ले में रह रहे हैं और उनकी छवि सज्जन व्यक्ति की रही है। पड़ोसियों का कहना है कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं और उन्हें बेवजह मामले में फंसाया गया है। लोगों ने यह भी दावा किया कि अन्य सात आरोपियों के पास से नकदी बरामद होने की बात सामने आई है, जबकि सुभाष चंद्र श्रीवास्तव के पास से कोई धनराशि बरामद नहीं हुई। हालांकि, मामले की जांच अभी जारी है और आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।