{"_id":"6a3fcaa50c22e7cc8b07129d","slug":"video-burning-garbage-and-burning-scorched-green-trees-causing-smoke-pollution-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"आग लगाकर कूड़ा फूंकने से झुलसा हरा पेड़, धुआं से हुआ प्रदूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगाकर कूड़ा फूंकने से झुलसा हरा पेड़, धुआं से हुआ प्रदूषण
प्रदूषित शहरों में शामिल नगर में नहीं जलाया जा सकता कूड़ा कचरा
संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला। आग लगाकर कूड़ा फूंकने से रेलवे स्टेशन के निकट का हरा भरा पेड़ झुलस गया। धुआं से हुए प्रदूषण से लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया।
प्रदूषण अधिक होने के कारण नगर प्रदूषित शहरों में शामिल है। यहां पर कूड़ा कचरा नहीं जलाया जा सकता। मगर यह नियम शायद रेलवे पर लागू नहीं हो रहा। जिसका उदाहरण शनिवार सुबह 11.30 बजे देखने को मिला। रेलवे स्टेशन के निकट अधिकारी-कर्मचारियों के आवासीय परिसर में ईंट और सीमेंट का बड़ा कूड़ेेदान बना है। जिसमें कॉलोनी के लोग कूड़ा कचरा डालते हैं। इसी के बराबर पिलखन का हरा भरा पेड़ खड़ा हैै। कूड़ा कचरा उठाने शायद पालिका का वाहन नहीं आता। इस कारण शनिवार को उसमें आग लगा दी गई। जिसकी काफी ऊंची लपट उठीं। पिलखन केे पेड़ को चपेट में ले लिया। वह झुलस गया। इसके अलावा उसका धुआं आस पास तक फैल गया। जिससे लोगों को सांस लेना मुश्किल हो गया। पड़ोस के कुछ लोगों नेे आग के फोटो मोबाइल में कर लिए। वीडियो बना ली। रेलवे के आला अफसरों को भेजकर आग लगाए जाने की शिकायत की। एडीईएन प्रेम प्रकाश का कहना है कि आग लगाने की जानकारी मिली है। वह स्टेशन अधीक्षक का स्पष्टीकरण तलब करेंगे कि आग कैसे लगाई गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।