Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Ash accumulation halves Parichha Dam's capacity; Bundelkhand's future at risk; Bhanu Sahay to approach NGT.
{"_id":"6a3fcc2afcdc306cae0ee89f","slug":"video-ash-accumulation-halves-parichha-dams-capacity-bundelkhands-future-at-risk-bhanu-sahay-to-approach-ngt-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"राख से आधी हुई पारीछा बांध की क्षमता, बुंदेलखंड के भविष्य पर संकट, भानू सहाय जाएंगे एनजीटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राख से आधी हुई पारीछा बांध की क्षमता, बुंदेलखंड के भविष्य पर संकट, भानू सहाय जाएंगे एनजीटी
झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 06:42 PM IST
Link Copied
पारीछा बांध क्षेत्र में सामने आए राख के टापू के मामले को लेकर बुंदेलखंड राज्य निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय ने प्रशासन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पारीछा थर्मल पावर हाउस के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि उनकी लापरवाही से नदी का स्वरूप बदल गया है और बांध की जल भंडारण क्षमता प्रभावित हुई है।
भानू सहाय ने आरोप लगाया कि राख के लगातार जमा होने से बांध की पानी संग्रहण क्षमता लगभग आधी रह गई है। उन्होंने कहा कि यदि जल स्तर और कम हुआ तो दो से तीन अन्य राख के टापू भी सामने आ सकते हैं। उन्होंने सिंचाई विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि विभाग का दायित्व था कि मौके का निरीक्षण कर समय रहते कार्रवाई करता, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
उन्होंने कहा इसी तरह स्थिति बनी रही तो आने वाली पीढ़ियों को जल संकट का सामना करना पड़ेगा। भानू सहाय ने कहा कि इस मामले को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में उठाया जाएगा और जनता के धन का जो दुरुपयोग हुआ है उसके लिए दोषियों से इसकी वसूली कराई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।