{"_id":"6a3f7e1d9a579ad8ea0c7774","slug":"video-newly-elected-ward-members-of-narola-panchayat-took-the-oath-and-pledged-to-work-together-for-development-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: नरोला पंचायत के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों ने ली शपथ, विकास को मिलकर काम करने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: नरोला पंचायत के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों ने ली शपथ, विकास को मिलकर काम करने का लिया संकल्प
ग्राम पंचायत नरोला के नवनिर्वाचित वार्ड पंचों ने शनिवार को पंचायत भवन परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में संविधान और ईश्वर के प्रति निष्ठा की शपथ ली। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने गांव के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया। सुबह 11:00 बजे आयोजित कार्यक्रम में पंचायत प्रधान अमरनाथ ने हाल ही में संपन्न पंचायत चुनाव में निर्वाचित नौ वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पंचायत का विकास सभी जनप्रतिनिधियों के सामूहिक सहयोग और जनभागीदारी से ही संभव है। उन्होंने सभी निर्वाचित सदस्यों से आपसी समन्वय के साथ पंचायत हित में कार्य करने का आह्वान किया। स्थानीय निवासी कैप्टन जगदीश वर्मा ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में ग्रामीणों ने नवगठित पंचायत से विकास कार्यों को गति देने की अपेक्षा जताई और पंचायत प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।