फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   AMRU: MBBS-BDS counselling schedule released, know the last date for online application

AMRU: हिमाचल में एमबीबीएस-बीडीएस काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, जानें ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

Thu, 13 Aug 2026 06:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Aug 2026 06:54 PM IST
सार

अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (एएमआरयू) ने एमबीबीएस और बीडीएस की केंद्रीकृत काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। पहले चरण का अंतिम सीट आवंटन 26 अगस्त को होगा और 28-29 अगस्त को कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।

विज्ञापन
AMRU: MBBS-BDS counselling schedule released, know the last date for online application
अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

 नीट-यूजी 2026 पास करने वाले हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (एएमआरयू) ने एमबीबीएस और बीडीएस की केंद्रीकृत काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। अभ्यर्थी 17 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 18 अगस्त को अस्थायी और 19 अगस्त को अंतिम मेरिट सूची जारी होगी। इसके बाद 21 से 23 अगस्त तक कॉलेज, कोर्स और कोटे की पसंद भरनी होगी। पहले चरण का अंतिम सीट आवंटन 26 अगस्त को होगा और 28-29 अगस्त को कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।

विज्ञापन

 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 720 सीटें 
प्रदेश के छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 720 सीटें हैं। इनमें 108 ऑल इंडिया कोटे और 612 राज्य कोटे की सीटें हैं। आईजीएमसी शिमला, आरपीजीएमसी टांडा, वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन, पीजेएलएन मेडिकल कॉलेज चंबा और आरकेजीएमसी हमीरपुर में 120-120 सीटें हैं। प्रत्येक में 18 ऑल इंडिया और 102 राज्य कोटे की सीटें हैं। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में 120 सीटों में 18 ऑल इंडिया, 36 ईएसआई और 66 राज्य कोटे की सीटें हैं। चंबा मेडिकल कॉलेज में 2026-27 के लिए एक अतिरिक्त सुपरन्यूमेरेरी सीट स्वीकृत होने से इस सत्र में सीटों की संख्या 121 होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीएस के लिए 295 सीटें 
बीडीएस के लिए प्रदेश के चार डेंटल कॉलेजों में कुल 295 सीटें हैं। इनमें शिमला सरकारी डेंटल कॉलेज की 75, सुंदरनगर की 60, नालागढ़ की 60 और पांवटा साहिब की 100 सीटें शामिल हैं। सामान्य, एनआरआई, ओबीसी और अन्य श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 2500 रुपये है। एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 1500 रुपये शुल्क रखा गया है। दिव्यांग अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। उधर, एएमआरयू के परीक्षा नियंत्रक डाॅ. राजेश कुमार भवानी ने आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन

दूसरे चरण की प्रक्रिया 31 अगस्त से
पहले चरण में सीट न मिलने या आगे काउंसलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए दूसरा चरण 31 अगस्त से शुरू होगा। 31 अगस्त से 2 सितंबर तक आवेदन होंगे। 3 सितंबर को अस्थायी और 5 सितंबर को अंतिम मेरिट सूची जारी होगी। 6 से 8 सितंबर तक पसंद भरने के बाद 10 सितंबर को अस्थायी और 11 सितंबर को अंतिम सीट आवंटन होगा। आवंटित कॉलेज में 13 और 14 सितंबर को रिपोर्ट करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed