फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Setback for shimla city residents: Water becomes costlier in the capital; find out when the new rates will com

Shimla: शहरवासियों को झटका, राजधानी में महंगा हुआ पानी, जानें कब से लागू होंगी नई दरें

Thu, 13 Aug 2026 05:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Aug 2026 05:15 PM IST
सार

 शिमला में शहरवासियों को एक और झटका लगा है। पेयजल कंपनी ने शहर में पानी की दरें आठ फीसदी बढ़ाने का फैसला लिया है। प्रदेश सचिवालय में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई निदेशक मंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। 

विज्ञापन
Setback for shimla city residents: Water becomes costlier in the capital; find out when the new rates will com
शिमला शहर में पेयजल हुआ महंगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शहरवासियों को एक और झटका लगा है। पेयजल कंपनी ने शहर में पानी की दरें आठ फीसदी बढ़ाने का फैसला लिया है। प्रदेश सचिवालय में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई निदेशक मंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। नई बढ़ी हुई दरें अगले साल मार्च से लागू होगी। पेयजल कंपनी ने इस साल भी मार्च में पानी की दरों मेंआठ फीसदी की बढ़ोतरी की थी। सचिवालय में हुई बैठक में कंपनी ने प्रस्ताव रखा की विश्वबैंक की शर्तों के अनुसार हर साल पेयजल दरें बढ़ाना जरूरी है। इसके बाद ही 24 घंटे पेयजल योजना के लिए विश्व बैंक से पैसा जारी होगा। बैठक में मौजूद नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान और उप महापौर उमा कौशल ने पानी की दरें बढ़ाने के प्रस्ताव का विरोध किया लेकिन कंपनी ने कहा कि विश्व बैंक शर्त के अनुसार इसे लागू करना जरूरी है। इसके बाद निदेशक मंडल ने इसे मंजूरी दे दी। कंपनी का कहना है कि अभी शहरवासियों को पुरानी दरों के अनुसार ही पानी के बिल जारी किए जाएंगे। नई दरें अगले साल से ही लागू होंगी।

विज्ञापन

जहां टाइल उखाड़ी, वहां दोबारा लगाओ
निदेशक मंडल की बैठक में नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान और उप महापौर उमा कौशल ने पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों रास्तों की खुदाई के बाद मरम्मत कार्य तेज करने का मामला उठाया। कहा कि जिन सड़कों की खुदाई की जा रही है, उनमें पूरी सतह पर टारिंग की जाए। अधिकारियों ने कहा कि यह मामला सरकार के स्तर पर उठाया जाना चाहिए। अभी कंपनी खुदाई किए गए सतह की ही मरम्मत करेगी। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि जहां से पहले टाइलें उखाड़ी गई हैं वहां दोबारा टाइल लगाई जाए। लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन कर्मचारियों को एक साल का सेवाविस्तार
बैठक में सुरेंद्र चौहान ने सतलुज पेयजल योजना में पावर प्रोजेक्ट के निर्माण से गाद आने के संकट को देखते हुए एहतियात कदम उठाने के का मामला उठाया। कहा कि इस योजना के पास बन रहे पावर प्रोजेक्ट से योजना में गाद आ सकती है। इसके लिए नगर निगम चिंतित है। महापौर ने कहा कि मामला मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठाया जा रहा है। बैठक में सेवानिवृत्ति कनिष्ठ अभियंता, संचार विशेषज्ञ समेत तीन कर्मचारियों को 1 साल की सेवाविस्तार देने का भी फैसला लिया गया। शकरोड़ी में पंचायती इलाके में पानी देने के लिए अलग योजना बनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में पिछली निदेशक मंडल की बैठक में ले गए फैसलों पर भी चर्चा की गई ऑडिट रिपोर्ट को लेकर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed