फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kangana ranaut vikramaditya singh fuel price himachal politics

Shimla News: कंगना की टिप्पणी पर पलटवार, विक्रमादित्य ने पूछा- केंद्र ने पेट्रोल-डीजल कितनी बार महंगा किया?

Thu, 13 Aug 2026 01:12 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 13 Aug 2026 01:12 PM IST
सार

हिमाचल में तेल के दाम बढ़ाए जाने को लेकर सांसद कंगना रनौत की टिप्पणी पर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में की गई बढ़ोतरी का मुद्दा उठाते हुए महंगाई पर भी सवाल किए। विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश सरकार की 60 पैसे की बढ़ोतरी का बचाव किया और प्रधानमंत्री की 1500 करोड़ रुपये की घोषणा को लेकर भी सवाल उठाया।

विज्ञापन
kangana ranaut vikramaditya singh fuel price himachal politics
विक्रमादित्य सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में तेल के दाम बढ़ाए जाने को लेकर सांसद कंगना रनौत की टिप्पणी पर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पलटवार किया है। शिमला में नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सांसद को केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल के दामों में की गई बढ़ोतरी पर भी बात करनी चाहिए।

विज्ञापन


विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना रनौत को यह बताना चाहिए कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम कितनी बार बढ़ाए हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई के मुद्दे पर भी सांसद को अपनी बात रखनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने इथेनॉल और ब्लेंडिंग जैसे विषयों पर भी चर्चा करने की बात कही।
विज्ञापन


जरूरतमंदों के लिए 60 पैसे बढ़ाए : विक्रमादित्य
मंत्री ने प्रदेश सरकार की ओर से तेल के दाम में की गई बढ़ोतरी का बचाव करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने जरूरतमंद वर्ग, अनाथ बच्चों और विधवाओं के लिए केवल 60 पैसे की बढ़ोतरी की है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर सवाल उठाने से पहले केंद्र की नीतियों और पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी चर्चा होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


1500 करोड़ की घोषणा पर भी सवाल
विक्रमादित्य सिंह ने सांसद कंगना रनौत से प्रधानमंत्री की ओर से हिमाचल प्रदेश के लिए की गई 1500 करोड़ रुपये देने की घोषणा को लेकर भी सवाल किया। उन्होंने कहा कि सांसद को बताना चाहिए कि इस घोषणा का क्या हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास और आर्थिक स्थिति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते समय केंद्र और राज्य दोनों सरकारों के फैसलों को सामने रखा जाना चाहिए।

बरसात में रोज 200 सड़कें बाधित
प्रदेश में सड़कों की स्थिति पर मंत्री ने कहा कि बरसात के कारण रोजाना औसतन 200 सड़कें बाधित होती हैं। इनमें से प्रतिदिन करीब 75 से 100 सड़कों को बहाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार युद्ध के कारण बिटुमिन के दाम दोगुने होने से डिविजन में करीब 35 किलोमीटर सड़कों की टारिंग नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि सरकार बढ़ी हुई कीमतों को देखते हुए अतिरिक्त बजट का प्रावधान करेगी। अक्टूबर के बाद प्रभावित सड़कों की टारिंग का काम करवाया जाएगा।

बागवानी सड़कों के लिए केंद्र से करोड़ों की मंजूरी
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बागवानी क्षेत्र की लाइफलाइन मानी जाने वाली सड़कों को सुधारने के लिए केंद्र से करोड़ों रुपये के बजट को मंजूरी मिली है। इसके तहत खमाड़ी और छैला-यशवंतनगर सड़क समेत अन्य मार्गों की स्थिति में सुधार किया जाएगा।

मर्ज एरिया में टैक्सी सेवा जल्द
मंत्री ने बताया कि राजधानी के मर्ज एरिया और आसपास की पंचायतों से टैक्सी सेवा शुरू करने की मांग पर भी काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन क्षेत्रों को टैक्सी सुविधा से जोड़ने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

शिमला ग्रामीण को 18 नई ई-बसें
विक्रमादित्य सिंह ने पुराना बस अड्डा शिमला से शिमला ग्रामीण के 18 से अधिक रूटों के लिए नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। शिमला-गवाही-धामी रूट की पहली बस भी रवाना की गई। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से बस सेवा शुरू करने की मांग थी। उन्होंने बताया कि सुन्नी क्षेत्र के लिए जल्द 12 और बसें शुरू की जाएंगी। इसके लिए उन्होंने उप मुख्यमंत्री का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed