{"_id":"6a7d6c2c13a2613b81043be9","slug":"video-himachal-pensioners-pending-dues-15-august-demand-da-medical-bills-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: 15 अगस्त तक पेंशनरों की लंबित देनदारियां जारी करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: 15 अगस्त तक पेंशनरों की लंबित देनदारियां जारी करने की मांग
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:33 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त फ्रंट ने प्रदेश सरकार से पेंशनरों की लंबित वित्तीय देनदारियों का जल्द भुगतान करने की मांग उठाई है। फ्रंट के अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा ने बुधवार को शिमला में प्रेस वार्ता कर सरकार से 15 अगस्त तक पेंशनरों के हित में बड़ी घोषणा करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों की लंबित वित्तीय देनदारियों में से कम से कम 50 फीसदी राशि जारी करने की घोषणा सरकार को करनी चाहिए। इसके अलावा पेंशनरों के लंबित 15 फीसदी डीए में से कम से कम दो किस्तें जारी करने की मांग भी उठाई गई।
फ्रंट ने तीसरी प्रमुख मांग में विभिन्न विभागों में लंबे समय से लंबित पेंशनरों के मेडिकल बिलों का शीघ्र भुगतान करने की मांग की। आत्मा राम शर्मा ने कहा कि सरकार संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी करे, ताकि पेंशनरों को मेडिकल खर्च के भुगतान के लिए लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े।
आत्मा राम शर्मा ने बताया कि जुलाई में शिमला में संयुक्त फ्रंट के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की थी। इसके अलावा बीते बुधवार को पेंशनरों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बिलासपुर में इन तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से प्रतिनिधिमंडल को सकारात्मक आश्वासन दिया गया है। फ्रंट को उम्मीद है कि सरकार 15 अगस्त के अवसर पर पेंशनरों के हित में बड़ी घोषणा करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।