फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   High Court orders trial opening of the Sanjauli Chowk to Dhalli-Chamyana Hospital road in the morning.

Shimla: संजाैली चौक से ढली-चमियाना सड़क को ट्रायल पर छोटे वाहनों के लिए खोला जाए, हाईकोर्ट ने दिए आदेश

Thu, 13 Aug 2026 05:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Aug 2026 05:04 PM IST
सार

 हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने संजाैली चौक से ढली-चमियाना सड़क को 1 सितंबर से ट्रायल आधार पर हल्के वाहनों के लिए खोलने के एसएसपी शिमला को आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
High Court orders trial opening of the Sanjauli Chowk to Dhalli-Chamyana Hospital road in the morning.
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना जाने वाले मरीजों के लिए राहत की खबर है। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने संजाैली चौक से ढली-चमियाना सड़क को 1 सितंबर से ट्रायल आधार पर हल्के वाहनों के लिए खोलने के एसएसपी शिमला को आदेश दिए हैं। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने एसएसपी शिमला को आदेश दिए हैं कि 1 सितंबर से संजाैली चौक-ढली-चमियाणा सड़क को पीक ऑवर्स में सुबह साढ़े आठ से सवा नौ बजे तक ट्रायल आधार पर खोल दिया जाए। अगर ट्रायल सफल रहता है तो शाम को पौने पांच से साढ़े छह बजे तक भी वाहनों की आवाजाही होगी। हाईकोर्ट ने यह मंजूरी सिर्फ छोटी गाड़ियों व ट्रैवलर आदि को दी है। बसों व अन्य भारी वाहनों को पीक आवर्स में जाने की अनुमति नहीं होगी। मामले की अगली सुनवाई 29 सितंबर को होगी। पिछली सुनवाई में जनहित याचिका के जरिये डाॅक्टर व न्यायमित्र ने अदालत को बताया था कि पीक ऑवर्स(सुबह साढ़े आठ से सवा नौ बजे और शाम को पौने पांच से साढ़े छह बजे तक ) में भी सड़क को खोला जाए। क्योंकि आपातकालीन स्थिति में मरीजों को चमियाणा अस्पताल ले जाने में देरी होती है, जिससे समय पर उपचार नहीं मिल पाता है। 

विज्ञापन

जानें क्या है पूरा मामला
बता दें, पीक ऑवर्स में सुबह साढ़े आठ से सवा नौ बजे तक और शाम को पौने पांच से साढ़े छह बजे तक संजौली चौक से लेकर ढली टनल तक ट्रैफिक बंद रहता है। इस कारण अस्पताल आने जाने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को तीन किलोमीटर से अधिक का संजौली बाईपास होकर सफर करना पड़ता है। इस दौरान पुलिस सिर्फ संजौली चौक से लेकर ढली टनल तक एंबुलेंस वाहनों को ही जाने देती है। चमियाना अस्पताल जाने वाले निजी वाहनों को घूमकर जाना पड़ता है जिस कारण सैकड़ों मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। चमियाना अस्पताल में नौ विभागों की ओपीडी चलती हैं और हर रोज करीब नौ सौ मरीज यहां चेकअप करवाने के लिए आते हैं। मरीजों को बाईपास होकर पहले ढली चौक फिर ढली टलन से होकर ही चमियाना तक जाना पड़ रहा है। पहले से बीमारी के कारण परेशान मरीजों और उनके परिजनों की दिक्कतें इससे दोगुनी हो जाती हैं। बाजार का ट्रैफिक बंद रहने के समय बाईपास पर जाम भी लगता है। लोगों ने अब संजौली बाजार को सुबह शाम बंद किए जाने के समय अस्पताल जाने वाले लोगों को यहां से गुजरने की अनुमति दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed