{"_id":"6a7db6b450b6feb1da009103","slug":"video-video-grand-tricolour-decoration-on-the-bharari-bridge-the-longest-on-the-kiratpur-manali-four-lane-project-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video:कीतरपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट के सबसे लंबे भराड़ी पुल पर तिरंगे की भव्य सजावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video:कीतरपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट के सबसे लंबे भराड़ी पुल पर तिरंगे की भव्य सजावट
मंडी। आजादी के महोत्सव को लेकर सभी वर्गों में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां तिरंगा यात्राएं लोगों को आजादी के महत्व से अवगत करवा रही हैं, वहीं देश के विकास में मील पत्थर साबित हुए प्रोजेक्ट भी तिरंगे के रंग में रंगकर देश के विकास की गवाही दे रहे हैं। इसी कड़ी में कीतरपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट को भी तिरंगे के रंग में भव्य और आकर्षक तरीके से सजाया गया है। इस पूरे प्रोजेक्ट में भराड़ी पुल पर तिरंगे की भव्य लाइटिंग की गई है और शाम व रात के समय इसका नजारा देखते ही बन रहा है। कीतरपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरूण चारी ने बताया कि यह प्रोजेक्ट देश का गर्व है। इसके माध्यम से जहां विकास की गाथा का पता चलता है वहीं लोगों को मिल रही सुविधाओं का प्रमाण भी दिखता है। इसलिए इस बार प्रोजेक्ट के सभी प्रमुख स्थानों को आजादी के महोत्सव पर भव्य तरीके से सजाया गया है। उन्होंने बताया कि बिलासपुर जिला में सतलुज नदी पर बना भराड़ी पुल इस प्रोजेक्ट का सबसे लंबा पुल है और इसकी लंबाई 632 मीटर है। इस पुल पर तिरंगे की भव्य लाइटिंग की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।