{"_id":"6a7d5c92f1de49aa93038129","slug":"video-jogindernagar-regional-centre-shift-solan-protest-ayush-department-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: जोगिंद्रनगर से क्षेत्रीय सुगमता केंद्र सोलन शिफ्ट करने पर भड़का आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: जोगिंद्रनगर से क्षेत्रीय सुगमता केंद्र सोलन शिफ्ट करने पर भड़का आक्रोश
Ankesh Dogra
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:26 AM IST
जोगिंद्रनगर में आठ साल से स्थापित उत्तर भारत के क्षेत्रीय सुगमता केंद्र को सोलन स्थानांतरित करने की अधिसूचना के बाद लोगों का गुस्सा सड़कों पर उतर आया है। केंद्रीय आयुष विभाग के इस फैसले के विरोध में वीरवार को रामलीला मैदान में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और पूर्व सैनिक संगठनों ने धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद शहर में रोष रैली निकालकर केंद्र को जोगिंद्रनगर से शिफ्ट न करने की मांग उठाई गई।
प्रदर्शन में भाजपा विधायक प्रकाश राणा और प्रदेश भाजपा प्रवक्ता पंकज ज्वाल की मौजूदगी में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर केंद्र सरकार के निर्णय पर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जोगिंद्रनगर में वर्षों से संचालित संस्थान को दूसरे जिले में स्थानांतरित करना क्षेत्र के हितों के साथ अन्याय है। उन्होंने केंद्रीय आयुष विभाग से अधिसूचना पर पुनर्विचार कर केंद्र को यहीं रखने की मांग की।
रोटरी क्लब जोगिंद्रनगर, व्यापार मंडल, पूर्व सैनिक लीग, जोगिंद्रनगर बचाओ संघर्ष समिति और घट्टा-नारला फोरलेन संघर्ष समिति सहित विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन में भाग लिया। भाजपा, कांग्रेस और माकपा से जुड़े नेताओं ने भी विरोध को समर्थन दिया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम कार्यालय के माध्यम से केंद्रीय आयुष विभाग, केंद्र सरकार और सांसदों को मांगपत्र भेजकर जोगिंद्रनगर के संस्थानों को दूसरे जिलों में स्थानांतरित नहीं करने का आग्रह किया।
रोष प्रदर्शन में गुरु शरण परमार, बृज गोपाल अवस्थी, मेजर जीएस बरवाल, व्यापार मंडल जोगिंद्रनगर के अध्यक्ष भास्कर गुप्ता और रमन बहल समेत कई लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि यदि केंद्र को जोगिंद्रनगर से स्थानांतरित करने का निर्णय वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।