{"_id":"6a7c5b65d1a800975403e5f2","slug":"chants-of-bholenath-echoed-at-the-baba-bhootnath-temple-mandi-news-c-90-1-mnd1023-208821-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बाबा भूतनाथ मंदिर में गूंजे भोलेनाथ के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बाबा भूतनाथ मंदिर में गूंजे भोलेनाथ के जयकारे
विज्ञापन
बाबा भूतनाथ मंदिर मंडी में कमल पुष्पों से किया गया श्रृंगार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1100 कमल पुष्पों से किया अलौकिक शृंगार
बाबा भूतनाथ मंदिर में 108 किलो गंगाजल से हुआ अभिषेक
शिवा बावड़ी के पावन जल से जलाभिषेक कर राज देवता माधव राय का लिया आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। छोटी काशी मंडी के ऐतिहासिक बाबा भूतनाथ मंदिर में बुधवार को विशेष पूजा-अर्चना और जलाभिषेक समारोह आयोजित हुआ। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और मानसून के दौरान प्राकृतिक आपदाओं से जन-धन की सुरक्षा की प्रार्थना की।
अनुष्ठान का शुभारंभ कलश यात्रा से हुआ। बाबा भूतनाथ मंदिर से भूतनाथ गली और बगला मुहल्ला होते हुए यात्रा शिवा बावड़ी पहुंची। यहां से श्रद्धालु पवित्र जल के कलश लेकर पहले राज देवता माधव राय मंदिर पहुंचे और आशीर्वाद लिया। इसके बाद जल लेकर बाबा भूतनाथ मंदिर पहुंचे। शाम को हरिद्वार से लाए गए 108 किलोग्राम गंगाजल से भगवान शिव का गंगाभिषेक किया गया।
संध्या आरती से पहले महादेव का 1100 कमल के फूलों से भव्य शृंगार किया गया। इसके दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। मंदिर परिसर में दिनभर भजन-कीर्तन चलता रहा। मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती ने बताया कि आयोजन धार्मिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि वीरवार को मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु महाप्रसाद ग्रहण करेंगे।