{"_id":"6a7c672eef75803d290ece95","slug":"demographic-enumeration-in-snowbound-areas-will-begin-in-september-mandi-news-c-90-1-mnd1001-208862-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: प्राथमिक पाठशाला कुण के बच्चों की सुरक्षा के लिए बदलीं कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: प्राथमिक पाठशाला कुण के बच्चों की सुरक्षा के लिए बदलीं कक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च पाठशाला या फिर पुराने स्कूल भवन में चलेंंगी कक्षाएं
स्कूल प्रबंधन समिति और अध्यापकों ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बालीचौकी (मंडी)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुण का भवन भूस्खलन से क्षतिग्रस्त होने के बाद यहां नियमित कक्षाएं नहीं लगाने का फैसला लिया गया है। अब प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों को साथ लगते उच्च पाठशाला भवन या प्राथमिक पाठशाला के पुराने भवन में पढ़ाया जाएगा।
सोमवार रात हुए भूस्खलन से स्कूल परिसर और खेल मैदान में बड़ी मात्रा में मलबा और चट्टानें पहुंची हैं। भवन के क्षतिग्रस्त हिस्से को देखते हुए विभाग ने बच्चों की सुरक्षा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। भवन की स्थिति का आकलन कर उसे सुरक्षित घोषित किए जाने तक प्राथमिक कक्षाएं यहां नहीं लगेंगी।
बुधवार को एसएमसी और शिक्षकों ने स्कूल परिसर का निरीक्षण किया। एसएमसी अध्यक्ष धर्म चंद ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस संबंध में वीरवार को विशेष बैठक बुलाई गई है, जिसमें अभिभावक भी शामिल होंगे। स्कूल भवन और सुरक्षा डंगे के निर्माण के लिए तकनीकी विंग की सहायता ली जाएगी। इसके बाद विभाग को विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा सुनील कुमार ठाकुर ने बताया कि स्कूल भवन को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए फिलहाल प्राथमिक कक्षाएं साथ लगते हाई स्कूल में लगाने के निर्देश दिए गए हैं। पुराना भवन भी विकल्प है।