{"_id":"6a7c74a72b18b5404f03c1c2","slug":"129-seats-filled-in-industrial-training-institute-in-the-second-phase-mandi-news-c-90-1-mnd1001-208901-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में द्वितीय चरण में 129 सीटें भरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में द्वितीय चरण में 129 सीटें भरीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह नौ बजे ही पहुंच गए अभ्यर्थी, 363 सीटों के लिए हुआ स्पाॅट राउंड
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मंडी में विभिन्न ट्रेड की रिक्त 363 सीटों को भरने के लिए बुधवार को स्पाॅट राउंड का आयोजन किया गया। सुबह नौ बजे से ही अभ्यर्थी संस्थान परिसर में पहुंचना शुरू हो गए। द्वितीय चरण में वीरवार को 129 सीटों पर अभ्यर्थियों को सीट आवंटन की गई। अब संस्थान में 234 सीटें रिक्त हैं, जिनके लिए काउंसलिंग प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी। संस्थान में प्रवेश के लिए 11 अगस्त तक कुल 484 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। उपलब्ध सीटों को भरने के लिए आगामी दिनों में भी काउंसलिंग एवं सीट आवंटन की प्रक्रिया जारी रहेगी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी के प्रधानाचार्य अजेश कुमार ने बताया कि रिक्त सीटों को भरने के लिए प्रवेश प्रक्रिया आगामी दिनों में भी जारी रहेगी तथा अभ्यर्थियों को प्रवेश संबंधी नवीनतम सूचना एवं काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होना होगा।