{"_id":"6a7c4a7d6f75e8993e0173b9","slug":"traffic-on-nh-003-halted-due-to-rockfalls-relief-provided-by-an-alternative-route-mandi-news-c-90-1-mnd1011-208769-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एनएच-003 पर चट्टानें गिरने से थमा यातायात, वैकल्पिक मार्ग से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एनएच-003 पर चट्टानें गिरने से थमा यातायात, वैकल्पिक मार्ग से मिली राहत
विज्ञापन
हुक्कल में बाधित एनएच 003। स्त्रोत- जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाड़च्छु ढांक में मलबा हटाकर खोला मार्ग, हुक्कल में वैकल्पिक मार्ग से बहाल हुआ आवागमन
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। भारी बारिश के बीच जालंधर-मंडी-अटारी राष्ट्रीय राजमार्ग-003 पर हुक्कल और पाड़च्छु ढांक के पास चट्टानें और मलबा गिरने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। अचानक सड़क पर चट्टानें गिरने से मार्ग से गुजर रहे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी।
सूचना पाकर प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य में जुटी कंपनी को मौके पर भेजा। पाड़च्छु ढांक में सड़क पर गिरी चट्टानों और मलबे को हटाकर मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया। वहीं, हुक्कल में चट्टानें गिरने के बाद वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था कर वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी गई।
एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग के संवेदनशील हिस्सों में चट्टानें गिरने की घटना सामने आई। प्रशासन ने सूचना मिलते ही संबंधित कंपनी को आवश्यक निर्देश जारी किए और यातायात बहाल करने का काम शुरू करवाया। प्रशासन ने वाहन चालकों से बारिश के दौरान सावधानी बरतने और पहाड़ी सड़कों पर चट्टानें गिरने वाले संवेदनशील स्थानों पर अनावश्यक रूप से वाहन न रोकने की अपील की है।