{"_id":"6a7c744d0fada66e6700ad0b","slug":"45-roads-restored-72-still-closed-mandi-news-c-90-1-ssml1045-208894-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: 45 सड़कें बहाल, 72 अभी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: 45 सड़कें बहाल, 72 अभी बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलेभर में 13 बिजली ट्रांसफार्मर ठप, धर्मपुर में आठ पेयजल योजनाएं प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले में भारी बारिश से प्रभावित सड़क और बिजली सेवाओं में बुधवार को कुछ राहत मिली। सुबह 10 बजे तक बंद 117 सड़कों में से शाम चार बजे तक 45 सड़कों को बहाल कर दिया गया। हालांकि जिले में अभी भी 72 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। जिला आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन परिचालन केंद्र की शाम चार बजे की रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक 35 सड़कें सराज, 18 पधर और नौ सड़कें थलौट मंडल में बंद हैं।
रिपोर्ट के अनुसार सुंदरनगर में एक, जोगिंद्रनगर में दो, धर्मपुर में चार और सरकाघाट में तीन सड़कें बंद हैं। मंडी जिले में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्ग बंद नहीं हैं। जबकि मंडी ग्रामीण मार्गों में 70 सड़कें प्रभावित हैं। सुबह की रिपोर्ट में तीन एमडीआर और 114 ग्रामीण सड़कें बंद थीं।
बिजली आपूर्ति में भी सुधार दर्ज किया गया है। सुबह सुंदरनगर विद्युत मंडल में 61 ट्रांसफार्मर बंद थे, जिनमें से 48 को शाम तक बहाल कर दिया गया। अब 13 ट्रांसफार्मर ही बंद हैं। पेयजल आपूर्ति में धर्मपुर मंडल की आठ जलापूर्ति योजनाएं अभी भी प्रभावित हैं। उधर, उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि बहाली कार्य में विभागीय टीमें जुटी हुई हैं।