{"_id":"6a7c49a6a316103c3804e931","slug":"demand-raised-for-15-pending-da-and-arrears-on-independence-day-mandi-news-c-90-1-mnd1021-208792-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: स्वतंत्रता दिवस पर 15 प्रतिशत लंबित डीए और एरियर मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: स्वतंत्रता दिवस पर 15 प्रतिशत लंबित डीए और एरियर मांगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश के कर्मचारियों को लंबित महंगाई भत्ते (डीए) की किस्तों और एरियर की सौगात देने की मांग सरकार से की है। संघ के राज्य अध्यक्ष अजय नेगी और महासचिव इंद्र सिंह ठाकुर ने संयुक्त बयान में कहा कि कर्मचारी लंबे समय से 15 फीसदी लंबित डीए और एरियर जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि महंगाई के मौजूदा दौर में लंबित डीए की किस्तें मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी। इससे वे अपनी विभिन्न देनदारियां भी पूरी कर सकेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना को लागू कर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कर्मचारी लंबे समय से धैर्य के साथ डीए की लंबित किस्तों और एरियर का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस पर सरकार की ओर से 15 फीसदी लंबित महंगाई भत्ते और एरियर को जारी करने की घोषणा कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। संघ ने मुख्यमंत्री से इस संबंध में जल्द निर्णय लेने की मांग की है।