फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi-Pathankot National Highway 154 restored after 17 hours.

Mandi News: 17 घंटे बाद बहाल हुआ मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे 154

Thu, 13 Aug 2026 01:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Mandi-Pathankot National Highway 154 restored after 17 hours.
उरला के तालगहर के पास बंद नेशनल हाइवे को बहाल करती जेसीबी। स्रोत जागरूक पाठक - फोटो : कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे सपा नेता। स्रोतः स्वयं
तालगहर के पास मलबे और दलदल को हटाकर सुचारु किया यातायात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग 154 पर उरला के तालगहर के पास भूस्खलन और दलदल के कारण ठप पड़ा यातायात 17 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार रात 11 बजे पूरी तरह बहाल किया। मौसम साफ होते ही बुधवार को दिनभर हाईवे पर रेस्टोरेशन और मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी रहा, जिससे सड़क पर जमी गाद व मलबे को पूरी तरह हटा दिया गया।
मार्ग पर आवाजाही शुरू होने से यात्रियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए मंगलवार रात को ही जाम में फंसे सभी वाहनों को उनके गंतव्य की ओर सुरक्षित रवाना कर दिया था। इसके साथ ही हाईवे पर यातायात सामान्य होने के बाद प्रशासन ने पूर्व में जारी की गई वैकल्पिक मार्गों से यात्रा करने की एडवाइजरी भी आधिकारिक रूप से वापस ले ली है।
विज्ञापन

एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने बताया कि तालगहर के पास बंद पड़े राष्ट्रीय राजमार्ग को कड़ी मेहनत के बाद सुचारु कर दिया गया है। बुधवार को मौसम साफ रहने के कारण पूरे दिन ट्रैफिक बिना किसी बाधा के सामान्य रूप से चलता रहा। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे मार्ग पर सतर्कता के साथ सफर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed