{"_id":"6a7d9fdf2782bee3e10c4066","slug":"video-grand-tiranga-yatra-held-in-mandi-ignited-a-spirit-of-patriotism-among-the-youth-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: मंडी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, युवाओं में जगाया देशभक्ति का जज्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: मंडी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, युवाओं में जगाया देशभक्ति का जज्बा
हर घर तिरंगा अभियान के तहत वीरवार को मंडी शहर में भाजपा ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में युवाओं, महिलाओं, बच्चों और आम लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। भारत माता की जय के नारों से शहर का माहौल देशभक्ति से सराबोर रहा। भाजपा प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 8 से 15 अगस्त तक देशभर में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। इसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। नई पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी समझने की जरूरत है। भाजपा मंडी जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने कहा कि जिले के सभी संगठनात्मक मंडलों और विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा यात्राएं आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा फहराने और युवाओं से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। यात्रा में नगर निगम मंडी की मेयर सुमन ठाकुर, डिप्टी मेयर जितेंद्र शर्मा, पूर्व मेयर वीरेंद्र भट्ट, जिला महामंत्री करण, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष योगराज डोगरा, जिला उपाध्यक्ष मनीष कपूर सहित पार्षद, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।