बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur News ›   Sajni Cremation Ground Flooded, Last Rites Turned Into a Risky Struggle for Villagers

मौत के बाद भी सुकून नहीं!: साजनी के श्मशान घाट तक पहुंचना बना ‘अग्निपरीक्षा’, पानी के बीच से होकर जाना मजबूरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: बुरहानपुर ब्यूरो Updated Thu, 13 Aug 2026 10:03 AM IST
Sajni Cremation Ground Flooded, Last Rites Turned Into a Risky Struggle for Villagers

बुरहानपुर जिले में बारिश ने जहां ग्रामीण इलाकों में जनजीवन प्रभावित किया है, वहीं ग्राम साजनी में अंतिम संस्कार की व्यवस्था भी बदहाल हालात की भेंट चढ़ गई है। श्मशान घाट तक पहुंचने वाला कच्चा रास्ता कीचड़ और गड्ढों से भरा है, जबकि डेम क्षेत्र में बने श्मशान घाट के चारों तरफ बारिश का पानी जमा होने से अंतिम यात्रा तक जोखिम भरी हो गई है। हालात इतने खराब हैं कि अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी लेकर पहुंची पिकअप के पहिए तक पानी में डूब गए। ग्रामीणों के मुताबिक, वर्तमान में श्मशान घाट के आसपास करीब दो से तीन फीट पानी भरा हुआ है। बारिश अधिक होने पर पानी चार फीट या उससे भी ऊपर पहुंचने की स्थिति बन जाती है। ऐसे में शव को श्मशान घाट तक ले जाना परिजनों और ग्रामीणों के लिए बेहद मुश्किल हो जाता है।

अंतिम विदाई के वक्त भी संघर्ष
ग्रामीण विनोद कुमार, जितेंद्र, जवारकर, उमेश और संजू ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि बारिश के दिनों में श्मशान घाट तक पहुंचना बेहद चुनौतीपूर्ण हो जाता है। रास्ते में कीचड़ और गड्ढों के कारण लोगों को संभलकर चलना पड़ता है। वहीं श्मशान घाट के आसपास पानी भर जाने से परेशानी और बढ़ जाती है। सबसे चिंताजनक तस्वीर उस समय सामने आई, जब अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी लेकर पहुंची पिकअप के चारों पहिए पानी में धंस गए। ग्रामीणों ने किसी तरह लकड़ी को श्मशान घाट तक पहुंचाया।

ये भी पढ़ें- सिंगरौली बैंक डकैती: पहले चंदन व गुलशन पकड़े गए, अब राहुल राज की गिरफ्तारी से खुलेंगे कई राज

वर्षों पुरानी समस्या, अब तक स्थायी समाधान नहीं
ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। बारिश के मौसम में हर साल उन्हें इसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। पंचायत के सरपंच और सचिव को भी समस्या से अवगत कराने की बात ग्रामीणों ने कही, लेकिन उनका आरोप है कि अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि श्मशान घाट और रास्ते का तत्काल निरीक्षण कर पक्का एवं सुरक्षित मार्ग बनाया जाए। साथ ही डेम क्षेत्र में बने श्मशान घाट की जगह का भी पुनर्विचार कर ऐसी सुरक्षित जगह पर व्यवस्था विकसित की जाए, जहां बारिश और डेम का पानी जमा न हो।

अब जिम्मेदारों से बड़ा सवाल
जब अंतिम यात्रा के दौरान भी ग्रामीणों को पानी और कीचड़ के बीच से गुजरना पड़े, तो यह व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले और श्मशान घाट तक सुरक्षित पहुंच, जल निकासी तथा स्थायी निर्माण की व्यवस्था करे। ग्रामीणों का कहना है कि किसी परिवार को अपने प्रियजन को अंतिम विदाई देते समय रास्ते की इस परेशानी और दुर्घटना के खतरे से नहीं जूझना चाहिए। अब देखना होगा कि वर्षों पुरानी इस समस्या पर जिम्मेदार कब जागते हैं और साजनी के ग्रामीणों को कब तक स्थायी राहत मिलती है।

पिकअप के पहिए तक पानी में डूबे, बारिश में साजनी के श्मशान घाट की बदहाल व्यवस्था उजागर।
जिस चबूतरे पर चिता जलती है, उसके आसपास काफी पानी भरा है। 
 
पिकअप के पहिए तक पानी में डूबे, बारिश में साजनी के श्मशान घाट की बदहाल व्यवस्था उजागर।
तस्वीर में दिख रहे हालात
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: आगरा कमिश्नरेट के पुलिसकर्मियों का कमाल, पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में जीते कई मेडल

13 Aug 2026

कानपुर: तिरंगा यात्रा से गूंजा देशभक्ति का संदेश, भारत माता की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

13 Aug 2026

दो तेंदुओं को कानपुर चिड़ियाघर लाया गया, बिजनौर और लखीमपुर खीरी के दुधवा बफर जोन से किया गया रेस्क्यू

13 Aug 2026

VIDEO: मैनपुरी के दन्नाहार में घुमावदार मोड़ के पास डिवाइडर पर चढ़ा कंटेनर

13 Aug 2026

VIDEO: खाद के लिए फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता खत्म करने की मांग, सर्वजन सुखाय पार्टी के पदाधिकारियों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

13 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO: बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का विजेता बना क्वीन विक्टोरिया इंटर काॅलेज

13 Aug 2026

VIDEO: मैनपुरी के बेवर में दो स्थानों पर निकले अजगर, दहशत में आए लोग

13 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO: बलदेव में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों की रहीं गूंज

13 Aug 2026

VIDEO: भोले की शरण में पहुंचे बच्चों की गुहार रंग लाई, डीएम ने फीस माफ कराई; पढ़ाई छूटने पर निकले थे कांवड़ लेने

13 Aug 2026

VIDEO: बच्चों ने जानी हाथियों की हकीकत, संरक्षण का लिया संकल्प

13 Aug 2026

VIDEO: मथुरा के कोसीकलां में 1500 किलो दूषित पनीर और तीन हजार लीटर दूध नष्ट कराया

13 Aug 2026

VIDEO: कॉल करने के बहाने युवक को बेहोश कर मोबाइल और कान की बाली लूटी

13 Aug 2026

VIDEO: सकीट में निकाली गई तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के गूंजे नारे

13 Aug 2026

VIDEO: थाने के सामने पलटा ट्रक, हाईवे पर बिखरे खजूर लूटने की होड़

13 Aug 2026

VIDEO: रास्ता कच्चा होने से परेशान छात्र, कीचड़ में से जाने को मजबूर

13 Aug 2026

कानपुर: स्टेट हाईवे पर नहीं लगी हैं स्ट्रीट लाइटें, अंधेरे की वजह से होती हैं दुर्घनाएं

12 Aug 2026

कानपुर: उर्स के बीच सिद्धनाथ मंदिर तक निकली कांवड़ यात्रा

12 Aug 2026

VIDEO: पढ़ाई छोड़ने में लड़के आगे, 5,410 ने बीच में छोड़ी शिक्षा

12 Aug 2026

59वीं राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का संशोधित शेड्यूल जारी

12 Aug 2026

Shahjahanpur: अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर दो कांवड़ियों की मौत

12 Aug 2026

VIDEO: नगर के गोरलचौड़ मैदान में मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत पालिका स्तरीय चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया

12 Aug 2026

कानपुर: उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल की कार्यकारिणी घोषित

12 Aug 2026

कानपुर: गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा- एमएसएमई में मिल रहा सबसे ज्यादा रोजगार

12 Aug 2026

कानपुर: 37वीं वाहिनी पीएसी ने धूमधाम से निकाली तिरंगा यात्रा

12 Aug 2026

कानपुर: सीएमई में विशेषज्ञों ने गर्भावस्था में एनीमिया के प्रभाव, जांच, बचाव और उपचार की दी जानकारी

12 Aug 2026

Kanpur: अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, दो लोग घायल

12 Aug 2026

खबर का असर: सिंहपुर कल्याणपुर मार्ग पर जलने लगी स्ट्रीट लाइटें, वाहन चालकों ने ली राहत की सांस

12 Aug 2026

कानपुर: कल्याणपुर सिंहपुर मार्ग पर अन्ना मवेशियों की धमाचौकड़ी, वाहन चालकों की आफत

12 Aug 2026

बुलंदशहर में हादसा: कुत्ता बचाने की कोशिश में कार खाई में गिरी, एयरबैग ने बचाई जान

12 Aug 2026

विजेंद्र गुप्ता ने बताया छह सत्रों में 19 सीएजी रिपोर्ट सदन में रखी गईं

12 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed