कुचेसर रोड चौपला पर रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कुचेसर चौपला। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला रेलवे रोड स्थित आर डी रेस्टोरेंट में बृहस्पतिवार सुबह तड़के करीब 4 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर पूरे रेस्टोरेंट को अपनी चपेट में ले लिया। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। कुचेसर रोड चौपला फतेहपुर निवासी दीपक का कुचेसर रोड चौपला रेलवे रोड पर आरडी रेस्टोरेंट के नाम से रेस्टोरेंट है। बृहस्पतिवार तड़के अचानक बिजली के बोर्ड में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। रेस्टोरेंट की दीवारों पर लगे पीवीसी वॉल पैनल और इलेक्ट्रिक बोर्ड के कारण आग तेजी से चारों तरफ फैल गई। तड़के रेस्टोरेंट से धुआं और लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय निवासियों और कुचेसर चौपला चौकी के पुलिसकर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ी और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। राहत की बात यह रही कि रेस्टोरेंट में साइड से एक दूसरा गेट भी मौजूद था, जिसकी मदद से दमकलकर्मियों और स्थानीय लोगों को अंदर प्रवेश करने और आग बुझाने में आसानी हुई। दमकलकर्मियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। हालांकि, तब तक रेस्टोरेंट में रखे कीमती सोफे, कुर्सियां, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुके थे। आग से पीड़ित को लाखों रु का नुकसान होने की आशंका है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।