{"_id":"6a7cde490479df5b9d07338b","slug":"the-nephew-of-the-district-president-of-the-chamber-of-commerce-was-shot-jhansi-news-c-11-1-jhs1039-854469-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष के भतीजे को गोली मारी, राज्यपाल के दौरे से पहले दुस्साहसिक वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष के भतीजे को गोली मारी, राज्यपाल के दौरे से पहले दुस्साहसिक वारदात
Thu, 13 Aug 2026 02:27 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:27 AM IST
सार
बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट के इरादे से उप्र व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष के भतीजे और उनके साथी को गोली मार दी। पुलिस बदमाशों की तलाश में आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन
उप्र व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष के भतीजे समेत दो को मारी गोली।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यपाल के दौरे से ठीक एक दिन पहले बुधवार शाम सीपरी बाजार के भोजला पुल के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट के इरादे से दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए उप्र व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता के भतीजे और आढ़ती प्रशांत गुप्ता (50) उर्फ मोनू पनिहारी को पीठ में गोली मार दी। गोली लगने पर भी प्रशांत वहां रूके नहीं वहीं, बाइक सवार बदमाश मेडिकल बाईपास की ओर भाग निकले। प्रशांत खुद अस्पताल जा पहुंचे। उधर, गोली चलने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस बदमाशों की तलाश में आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी है।
पुरानी गल्ला मंडी रोड स्थित कैलाश रेजीडेंसी कॉलोनी निवासी प्रशांत पुत्र महेश गुप्ता की भोजला मंडी में आढ़त है। बुधवार शाम करीब 7 बजे दुकान बंद करके वे स्कूटी से घर लौट रहे थे। आगे उन्होंने लैपटॉप बैग लटका रखा था। घायल प्रशांत ने ही पुलिस को बताया कि भोजला रोड से होते हुए जैसे ही वे भोजला पुल के पास पहुंचे, पहले से खड़े बाइक सवार तीन युवकों ने हाथ देकर उनको रोकने की कोशिश की। पहचान के न होने से उन्होंने स्कूटी नहीं रोकी। कुछ कदम आगे बढ़ते ही बदमाशों ने पीछे से उन पर फायर झोंक दिया। गोली उनके पीठ में कमर के पास जा लगी। घटना के बाद बदमाश मेडिकल बाइपास के रास्ते निकले भागे जबकि घायल अवस्था में अकेले प्रशांत हाईवे स्थित एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। यहां से उन्होंने अपने यहां काम करने वाले राकेश को फोन करके घटना की जानकारी दी। यहां उनको भर्ती कर लिया गया। देर-रात उनका आपरेशन करके गोली बाहर निकाल ली गई।
सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
उधर, गोली लगने की बात सुनकर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता भी पहुंच गए। सीओ सिटी रामवीर सिंह, नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव, सीपरी बाजार थाना प्रभारी जयप्रकाश चौबे समेत भारी पुलिस बल को भी बुला लिया गया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। व्यापार मंडल अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने कहना है कि परिवार की किसी से रंजिश नहीं है। उन्होंने लूट के चलते वारदात की आशंका जताई है।
विज्ञापन
इन्होंने यह कहा
घायल प्रशांत की हालत खतरे से बाहर है। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। घटना के पीछे की वजह भी खंगाली जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। - रामवीर सिंह, सीओ सिटी
लहूलुहान हाल में करीब एक किलोमीटर तक खुद गाड़ी चलाते गए प्रशांत
बदमाशों की गोली का शिकार होने के बाद भी प्रशांत ने हौसला नहीं खोया बल्कि अपने आप को संभालते हुए घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर खुद ही गाड़ी चलाते हुए अस्पताल पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले अपने यहां काम करने वाले कर्मचारी को सूचना दी। इसके बाद अस्पताल में जाकर घटना के बारे में बताया, जिससे भी प्रशांत का साहस सुना, वह भी हैरान रह गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब वह अस्पताल पहुंचे तब उनकी शर्ट खून से सनी हुई थी। पुलिस को भी प्रशांत ने घटना के बारे में बताया। पुलिस के पहुंचने के कुछ देर बाद वह अचेत हो गए। उधर, प्रशांत को गोली मारे जाने की खबर सुनकर परिवार एवं अन्य रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए।