Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Barabanki News
›
बाराबंकी: दरोगा पर कार्रवाई की मांग को लेकर गन्ना दफ्तर में धरना किसान की पिटाई के आरोप के बाद परिजन हुए लामबंद, रिपोर्ट दर्ज कर
{"_id":"6a7da3bc5026e9377701d394","slug":"video-brabka-tharaga-para-kararavaii-ka-maga-ka-lkara-ganana-thafatara-ma-thharana-kasana-ka-pataii-ka-aarapa-ka-btha-parajana-hae-lmabtha-raparata-tharaja-kara-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: दरोगा पर कार्रवाई की मांग को लेकर गन्ना दफ्तर में धरना किसान की पिटाई के आरोप के बाद परिजन हुए लामबंद, रिपोर्ट दर्ज कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: दरोगा पर कार्रवाई की मांग को लेकर गन्ना दफ्तर में धरना किसान की पिटाई के आरोप के बाद परिजन हुए लामबंद, रिपोर्ट दर्ज कर
दरोगा पर कार्रवाई की मांग को लेकर गन्ना दफ्तर में धरना
किसान की पिटाई के आरोप के बाद परिजन हुए लामबंद, रिपोर्ट दर्ज कर दरोगा को निलंबित करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी: कोठी के ठाकुरपुर मजरे इब्राहिमाबाद गांव में कनेक्शन जोड़ने के दौरान किसान की पिटाई के आरोप का मामला बृहस्पतिवार को तूल पकड़ गया। कथित रूप से दरोगा की पिटाई के शिकार किसान रामनिवेश के करीब 20 से 25 परिजन और परिवार के लोग जिला मुख्यालय स्थित गन्ना दफ्तर पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। परिजनों ने दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और उसे निलंबित करने की मांग की।
परिजनों का आरोप है कि बुधवार को अदालत के आदेश पर बिजली कनेक्शन जोड़ने पहुंची पुलिस टीम ने विरोध करने पर रामनिवेश के साथ मारपीट की थी। आरोप है कि दरोगा ने लाठी से रामनिवेश को पीटा, जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया था। घायल किसान को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया था।
बृहस्पतिवार को घटना से नाराज रामनिवेश के परिवार के लोग एकजुट होकर जिला मुख्यालय पहुंचे। करीब 20 से 25 लोगों ने गन्ना दफ्तर परिसर में धरना शुरू कर दिया। परिजनों का कहना था कि जब तक आरोपी दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे निलंबित नहीं किया जाता, तब तक वे धरने से नहीं उठेंगे। उनका आरोप था कि पुलिस ने किसान की पिटाई की, जबकि कार्रवाई के नाम पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजन
धरने पर बैठे लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, किसान का मेडिकल परीक्षण कराकर उसकी रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज करने और आरोपी दरोगा को तत्काल निलंबित करने की मांग की। घटना को लेकर पुलिस और ग्रामीणों के बीच बुधवार को हुए विवाद के बाद दूसरे दिन भी तनाव की स्थिति बनी रही।
एसपी ने कही जांच की बात
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बुधवार को बताया था कि हाईकोर्ट के निर्देश पर पुलिस और विद्युत विभाग की टीम कनेक्शन जुड़वाने गई थी। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। दोनों पक्षों में केवल बहस होने की जानकारी मिली है। मारपीट का मामला संज्ञान में नहीं आया है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।