फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   UP: 18 students from GGIC fainted and collapsed in Barabanki; the incident occurred after the morning assembly

UP: बाराबंकी में गश खाकर गिरीं जीजीआईसी की 18 छात्राएं, सुबह की प्रार्थना के बाद हुई घटना; सामने आई ये वजह

Thu, 13 Aug 2026 06:47 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 13 Aug 2026 06:47 PM IST
सार

बाराबंकी के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में भीषण गर्मी और उमस के कारण 25 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई, जिनमें 18 बेहोश हो गईं। बिजली नहीं होने से कक्षाओं में पंखे नहीं चल सके। सभी छात्राओं को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। कॉलेज के खराब जनरेटर और बंद सोलर व्यवस्था की जांच होगी।

विज्ञापन
UP: 18 students from GGIC fainted and collapsed in Barabanki; the incident occurred after the morning assembly
अस्पताल में भर्ती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में बृहस्पतिवार को भीषण गर्मी और उमस के चलते 25 छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इनमें से 18 छात्राओं को बेहोश हो जाने पर सीएचसी में भर्ती कराना पड़ा। डॉक्टरों की गहन निगरानी में प्राथमिक उपचार के बाद सभी छात्राओं को खतरे से बाहर आने पर सुरक्षित तरह से घर भिजवाया दिया गया। हादसे की सूचना के बाद एसडीएम गुंजिता अग्रवाल पहले जीजीआईसी फिर सीएचसी पहुंची।

विज्ञापन


स्कूल में गर्मी से बचाव के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण ऐसी स्थिति बनने की बात सामने आई है। एसडीएम सदर गुंजिता अग्रवाल ने बताया कि जीजीआईसी में असेंबली के गर्मी के कारण करीब 18 छात्राओं की हालत बिगड गई थी। छात्राओं को तत्काल सीएचसी सतरिख में पहुंचाया गया। जहां ग्लूकोज चढ़ाने के बाद हालत सामान्य होने पर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


भीषण गर्मी और जानलेवा उमस के बीच राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) सतरिख में बृहस्पतिवार की सुबह चीख-पुकार मच गई। सुबह की प्रार्थना के बाद क्लासरूम में पहुंचते ही छात्राएं एक-एक कर गश खाकर गिरने लगीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

तेज उमस से घबराईं 

घुटन भरे माहौल और तेज उमस से घबराईं करीब 25 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई, जिनमें से राहिला अंसारी, तेजस्विनी, लाइबा, लक्ष्मी, ज्योति, अंशु, निधि, प्रीती, पारुल, अनुष्का, कुमकुम, दिव्यांशी, शुभी, काजल, अनूसुइया, साबलीन, उन्नति और महक सहित 18 छात्राएं गश खाकर बेहोश होकर गिर पड़ी। मौजूद शिक्षकों ने उन्हें तुरंत एंबुलेंस, शिक्षिकाओं और प्रधानाचार्या के वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सतरिख में भर्ती कराया।

सुबह स्कूल परिसर में प्रार्थना के बाद जब छात्राएं कक्षाओं में पहुंचीं तो उमस व गर्मी से बेहाल होने लगी। 60-60 बच्चों से ठसाठस भरी कक्षाओं में चार-चार पंखे तो लगे थे लेकिन बिजली नहीं थी। अचानक छात्राओं को जी मिचलाने, हाथ-पैर में दर्द और उल्टी की शिकायत होने लगी। 

देखते ही देखते 18 छात्राएं बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं।जीजीआईसी की प्रधानाचार्या संगीता चौधरी ने बताया कि कुछ छात्राओं की तबीयत बिगड़ने से अन्य छात्राएं घबरा गईं थी , जिससे उनकी भी स्थिति बिगड़ने लगी। तत्काल सभी को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां इलाज के बाद सभी सामान्य हैं।

 

शो-पीस बने सोलर पैनल, जनरेटर भी फांक रहा धूल

कॉलेज में कुल 639 छात्राएं पंजीकृत हैं, जिनको 12 कमरों में बैठाया जाता है। क्षमता से अधिक बच्चों की मौजूदगी और वेंटिलेशन की कमी के बीच बृहस्पतिवार सुबह से ही इलाके की बिजली गुल थी। बैकअप के लिए रखा कॉलेज का जनरेटर महीनों से खराब है। हद तो यह है कि कॉलेज की छत पर साल 2017 में सोलर पैनल लगाए गए थे, लेकिन नौ साल बीत जाने के बाद भी महज शो-पीस बने हैं।

इसकी जांच कराकर व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी

डीआईओएस अमिता सिंह ने बताया कि छात्राओं के बीमार होने की सूचना पर तुरंत इलाज का प्रबंध कराया गया। कॉलेज में खराब जनरेटर को ठीक कराने के लिए पत्राचार किया जा रहा है। सोलर पैनल अब तक कनेक्ट क्यों नहीं हुए, इसकी जांच कराकर व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी।

सुंदर लाल इंटर कॉलेज में भी तीन छात्राएं बीमार

भीषण गर्मी का असर सुंदर लाल इंटर कॉलेज औरेला में भी देखने को मिला। यहां पर भी तीन छात्राओं की हालत उमस व गर्मी से बिगड़ गई। इससे कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई। पानी के छीटें देकर छात्राओं को होश में लाने के बाद ग्लूकोज पिलाया गया। आराम मिलने के बाद तीनों को घर भेज दिया गया। कॉलेज प्रशासन इस पूरे मामले को दबाने में जुटा रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed